टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया ने किया विरोध-प्रदर्शन का एलान : प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने किया 22 फरवरी से आन्दोलन का एलान,26 को बड़ा धरना-प्रदर्शन
बलिया। टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के बैनरतले प्रदेश के मान्यता प्राप्त संगठनों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ की बैठक अध्यापक भवन में की ग ई ।जिसमें निर्णय लिया गया की शिक्षकों पर टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा)थोपे जाने के खिलाफ टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया द्वारा तय किए गये कार्यक्रमों को सभी संगठन मिलकर करेंगे और टेट की अनिवार्यता समाप्त होने तक अपना आन्दोलन जारी रखेंगे।
टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया ने अपने घोषित कार्यक्रम में 22 फरवरी को 2 से 4 बजे तक ट्वीटर (Xपर)अभियान चलाने,23 से 25 तक काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए अपनी(शिक्षण कार्य,बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और अन्य सौंपे गये कार्य) ड्यूटी करेंगे और 26 फरवरी को सभी शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देंगे जिसमें टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग शामिल होगी।
बैठक में जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) के जिलाध्यक्ष अजीत यादव,महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष किरण भारती,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री डॉ॰ राजेश पाण्डेय, अजय मिश्र, सुनील सिंह,जितेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त,माया राय,अंजू सिंह उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
