: 2000 का गुलाबी नोट अब वैध मुद्रा नहीं रहेगा
Sat, Sep 30, 2023
बलिया।आज यानि 30 सितम्बर को बैंक बन्द होने के समय के साथ 2000 रुपये का गुलाबी नोट ना तो चलन में कहीं दिखेगा और ना ही वैध मुद्रा ही होगा।आर बी आई या भारत सरकार ने नोट बदलने की तिथि में कोई वृद्धि नहीं किया है।
आपसे ,आप नागरिकों को सादर सूचित किया जाता है कि यदि अब भी कोई नोट आपके पास रह ग ई हो तो तत्काल अपने बैंक खाते में जमा करें अथवा कराएं।जैसा कि आप अवगत हैं कि भारत का रिजर्ब बैंक 19 म ई को अधिसूचना जारी कर के 23 म ई से 30 सितम्बर तक नोट बदलने और उसके बाद यह नोट वैध मुद्रा नहीं रहेगा घोषणा किया था।
: आदित्य विजन माल का उदघाटन आज
Thu, Sep 28, 2023
बलिया।आदित्य विजन (माल) का शुभारम्भ आज,आज दो बजे से आदित्य विजन का उदघाटन होगा।एलआईसी मालगोदाम रोड पर अब से कुछ देर में बाद आदित्य विजन का शुभारम्भ होगा।इसमेंIFB,USHA,KENT,VOLTAS,SONY, SAMSUNG LG,VIVO,LLOYAD,LENEVO ,oppo और Hair आदि बड़े ब्रान्ड के प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं।
: मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे विजयपति द्विवेदी
Wed, Sep 27, 2023
बलिया।डां विजयपति द्विवेदी अब जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। सी एम ओ बलिया जयंत कुमार का तबादला संयुक्त निदेशक,चिकित्सा एंव परिवार कल्याण देबीपाटन मण्डल बांदा के लिए किया गया है ।जबकि विजय पति द्विवेदी संयुक्त निदेशक , चिकित्सा एवं परिवार कल्याण चित्रकूटधाम मण्डल मण्डल बांदा से आ रहे हैं।