जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय तीन दिवसीय खेल समापन : जे एन सी यू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेल का आज हुआ समापन
Sun, Aug 31, 2025
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन हो गया।मुख्य कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अंतिम एवं तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का आयोजन रस्साकशी प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बढ़चढकर भागीदारी किया । बालक वर्ग की प्रतियोगिता का संयोजन डॉ अभिषेक त्रिपाठी एवं डॉ प्रेमभूषण यादव ने किया वहीं दूसरी तरफ बालिका वर्ग प्रतियोगिता का संयोजन डॉ प्रियंका सिंह एवं डॉ सौम्या तिवारी ने किया । इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन साइकिल रैली के साथ किया गया। डॉ प्रियंका सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।संयोजन डॉ विवेक कुमार यादव ने किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार एवं डॉ लाल विजय सिंह ने किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
: सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में कवि सम्मेलन कल
Tue, Nov 19, 2024
बलिया। ददरी मेला-2024 के अंतर्गत 20 नवंबर 2024 को सायं 7 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भारतेंदु कला मंच पर कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। कवि अरुण जैमिनी, डॉ सरिता शर्मा,स्वयं श्रीवास्तव, गजेंद्र प्रियांशु, भुवन मोहिनी,महबूब अली "महबूब" सर्वेश अस्थाना तथा विकास बौखल अपनी प्रस्तुति देंगे।
यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकार त्रिभुवन ने देते हुए बताया कि कवि सम्मेलन में ददरी मेला-2024 का लोगो एवं थीम जारी किया जाएगा।