BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को निर्देश,धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर डी एम ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी,मेडिकल

दिल्ली पुलिस कमिश्नर को किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार करने का अधिकार

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 209 आवेदन आए जिसमें 22 का हुआ मौके पर निस्तारण, डी एम ने लगाया वृक्ष

समाजवादी पार्टी ने सोनम वानचुक को जंतर मंतर से हटाए जाने की घटना को अलोकतांत्रिक बताया -जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय

JEE Advance की परीक्षा उत्तीर्ण कर दिव्यांश ने पाया जम्मू के आई आई टी में प्रवेश,लोगों में खुशी

Advertisment

चेहल्लुम,श्रावण मास और कावंड़ यात्रा की तैयारियोंको लेकर प्रशासन सतर्क : जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को निर्देश,धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर डी एम ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी,मेडिकल

प्रमुख मंदिरों पर मेडिकल टीम रहेगी तैनात

धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और सुविधाओं के होंगे विशेष इंतजाम, डीएम ने दिए निर्देश

बलिया। आगामी चेहल्लुम, श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर पालिका को सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं, जल निगम (नगरीय) को धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों तथा वहां तक जाने वाले मार्गों पर लटक रहे बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से सोमवार के दिन मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों की होगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने सभी प्रमुख स्नान घाटों एवं धार्मिक स्थलों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और जलाभिषेक के दौरान अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था से बचा जा सकेगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा बालेश्वर मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेंगी। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नदी, घाटों एवं अन्य खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से रोकें, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों को सजाने के संबंध में भी सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि वाहन के आगे विंडशील्ड पर फूल-मालाएं इस तरह न लगाई जाएं जिससे चालक का दृश्य बाधित हो और दुर्घटना की संभावना बढ़े। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यदि यात्रा मार्ग पर कहीं भी बिजली के लटकते तार दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, सीआरओ गुलशन जी, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें