मेघनाथ व लवणासुर संवाद की झांकी देख भावविभोर हुए श्रोता : श्रीदुर्गा पूजन समिति बबुआपुर में निकली झांकी
Ajay Mishra
Mon, Oct 19, 2026
बलिया। शारदीय नवरात्र की सप्तमी के दिन पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का पट खुलने के बाद दर्शन और पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हो गया। मां दुर्गा के सात रूपों में सजी युवतियां मानस मंदिर सहित अन्य पूजा पंडालों में पहुंची और माता रानी के दर्शन किया। नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के बीच धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष आकर्षण बना रहा। चहल-पहल बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बबुआपुर में सप्तमी से ही मां दुर्गा की भक्ति की गूंज गांव-गली से लेकर घाट तट तक सुनाई दे रही हैं। युवक मंगल दल बबुआपुर(कठही) में श्री दुर्गा पूजन समिति की तरफ से सोमवार को राजनीति पर आधारित मेघनाथ संवाद और लवणासुर संवाद की बड़ी सुन्दर झांकी निकाली गई। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट गई। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुनील पाण्डेय,संचालक सत्येन्द्र उपाध्याय, संरक्षक नमो नारायण उपाध्याय,मंच संचालक पंकज उपाध्याय,अनुशासन मंत्री राजन यादव समेत सैकडों की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
