जिलाधिकारी ने किया भृगुमन्दिर कारिडोर का औचक निरीक्षण : जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण शुरु करने को कहा
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को भृगु मंदिर कॉरिडोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया और निर्माण के लिए तैयार किए गए नक्शे का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय में परियोजना को पूरा किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले भृगु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के अंदर और बाहर लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों को भी देखा।
जिलाधिकारी ने भृगु मंदिर कॉरिडोर निर्माण की योजना और उससे जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी न की जाए। उन्होंने जल्द से जल्द काम शुरू कराने पर जोर दिया, ताकि कॉरिडोर का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, कार्यदाई संस्था एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
