BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने नाव सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए,घाटों पर एकत्रित हो रही भींड़ को देखते हुए डी एम ने लिया निर्णय

जनपद में 30 गौशाला और 2295 गोवंश संरक्षित,1130 गोवंश का घरों में पालन

रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में दीक्षांत परेड,नौ माह के प्रशिक्षण के बाद जवान बन कर तैयार

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने कहाकि एम्बुलेंस को ईंधन पहले और स्टाक रहते पेट्रोल पम्प बन्द किया तो होगी कड़ी कारवाई

थाना नरही पुलिस व जनपद पुलिस द्वारा गलत खाते में चले गये 88400 रुपये को कराया वापस

Advertisment

जिले में 343 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड,भव्य समारोह में ली शपथ : रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में दीक्षांत परेड,नौ माह के प्रशिक्षण के बाद जवान बन कर तैयार

बलिया। जनपद बलिया के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में 12 टोलियों के कुल 343 रिक्रूट आरक्षियों ने नौ माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में समारोह विधिवत संपन्न हुआ। इस समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सजीव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। अपने संदेश में उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया। उत्कृष्ट रिक्रूट हुए सम्मानित अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया। विवेक द्विवेदी – सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम)

विशाल यादव–परेड कमांडर-I मो0 इसराफिल मंसूरी–परेड कमांडर-II

नित्य प्रकाश – परेड कमांडर-III

अंकुर दूबे – इनडोर परीक्षा में प्रथम

दिलाई गई शपथ समारोह के अंतिम चरण में जिलाधिकारी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई ग ई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने अनुशासित ढंग से प्रस्थान किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आयोजन के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स अक्षय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, जवानों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें