: नवागत जिलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण
Sat, Jun 29, 2024
लिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के स्थान पर नए जिलाधिकारी के रूप में प्रवीण कुमार लक्षकार ने कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार अभी तक निर्वाचन आयोग में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात थे। इससे पहले वे हाथरस, मिर्जापुर और पीलीभीत के जिलाधिकारी रह चुके हैं।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह,सीआरओ त्रिभुवन, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
: नगर पालिका परिषद ने किया शोक सभा
Thu, Jun 27, 2024
बलिया।नगर पालिका परिषद बलिया ने अपने पूर्व कैशियर केदार नाथ मिश्र और रिसोर्स कर्मी कौटिल्य गुप्ता के चाचा लल्लू प्रसाद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर इनकी आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया और शोक सभाके पश्चात कार्यालय को बन्द कर दिया गया।
उक्त आशय की जानकारी केदार नाथ मिश्र के पुत्र अजय मिश्र ने दी है।
: नहीं रहे इच्छा पूर्ति साईं मन्दिर के प्रबन्धक और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी रहे केदार नाथ मिश्र
Wed, Jun 26, 2024
बलिया।जापलिंन गंज,एल डी इण्टर कालेज के पीछे
स्थित मिश्र टोली के निवासी और नगर पालिका परिषद,बलिया के वैक्सीनेटर और खजांची रहे केदार नाथ मिश्र का निधन बीती रात्रि 9.15 बजे जापलिंन गंज स्थित आवास पर ही हो गया।केदार नाथ मिश्र का जन्म 1930 में इसी आवास पर हुआ था जो नगर पालिका परिषद बलिया में स्माल पाक्स/चेचक
का टीका लगाने का कार्य करते थे,चेचक समाप्त हो जाने के बाद वैक्सीनेशन के कार्य से हटा कर उन्हें कैशियर बना दिया गया जहाँ उन्होंने कर्मचारी हित के लिए कार्य किया पहले मंत्री और फिर स्वायतशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी रहे।1975 के आपात काल के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान में हांथी रुपी बुलडोजर व प्रशासक डी पी सक्सेना(एस डी एम)के साथ उन्होंने एक यादगार भूमिका का निर्वहन भी किया।कर्मचारी हितों के लिए जेल भी गये।
केदार नाथ मिश्र अपने पीछे तीन पुत्र और उनके बाल-बच्चे छोड़ गये हैं। बड़े पुत्र अशोक कुमार मिश्र जो अब चन्द्रशेखर नगर में रहते हैं जो भरतीय खाद्य निगम के अधिकारी से सेवानिवृत है,दूसरे पुत्र विनोद कुमार मिश्र जो इलेक्ट्रीकल मेन्टेनेन्स के इंजीनियर से सेवानिवृत्त हैं और तृतीय और छोटे पुत्र अजय कुमार मिश्र जो पत्रकारिता करते थे 1999 में बेसिक शिक्षा परिषद में अध्यापक बनकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होकर पुन: पत्रकारिता की ओर अग्रसर हैं ।केदार नाथ मिश्र की अन्तिम यात्रा आज 26 जून को सुबह 8 बजे जापलिंन गंज स्थित उनके आवास से निकलकर मुक्ति धाम पहुंचेगी।