: बलिया जिला अस्पताल में 36 मौते
Fri, Jun 16, 2023
बलिया। जिला चिकित्सालय में आज-कल गरमी के कारण बीमार लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पहले से रोगी व्यक्ति की गर्मी के कारण उनका रोग और बढ़ जा रहा है। ऐसे 36 लोगों की मौत कल और आज में हो ग ई ।15 तारीख को 25 और 16 तारीख को 11 व्यक्तियों की मृत्यु दो दिन में हो ग ई ,मृतको में ज्यादातर 60 वर्ष के उपर के लोग थे।यह नहीं कहा जा सकता कि सबकी मौत हीट वेभ या लू की वजह से हुई लेकिन लू ने रोगों को बढ़ा जरुर दिया है।जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि सभी मृतकों को समुचित इलाज दिया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।हम सभी को इस गर्मी और लू से बचाव करना चाहिए और बहुत जरुरी न हो तो घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
: बी आर सी बेलहरी में हुई श्रद्धांजलि सभा
Fri, Jun 16, 2023
बलिया।आज बीआरसी बेलहरी पर स्वर्गीय अवधेश सिंह की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा आयोजित की गई एवं इस शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दी ग ई श्रद्धांजलि ।यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त शिक्षक ,शिक्षिकाएं शिक्षामित्र ,अनुदेशक ,परिवारिक सहायता के रूप में कम से कम ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे यह धनराशि उनके श्राद्ध कर्म से पहले उनकी पत्नी को प्रदान किया जाएगा ।सहयोग राशि 21 जून तक जमा करदेने का अनुरोध बृज किशोर पाठक और मंत्री शशि कान्त ओझा ने सभी से किया आनलाइन पेमेन्ट हेतु एक क्यू आर कोड भी जारी किया गया जो रजनीश प्रसाद के नंबर पर ऑनलाइन भेज सकते हैं ।आज शोक सभा में मुख्य रूप से अजय मिश्र, शशिकांत ओझा, हरराम शर्मा, श्री सुरेंद्र सिंह, यज्ञ किशोर पाठक, अनुज कुमार सिंह ,जय प्रकाश ,प्रदीप श्रीवास्तव ,अशोक मिश्रा ,मुकेश भारती ,उपेंद्र कुमार ,संतोष कुमार सिंह, सर मंजूर हुसैन, दीपक उपाध्याय ,दीपनारायण मिश्र, अवनीश प्रसाद ,पप्पू कुमार,जितेंद्र ओझा ,कुमारी सुनीता ,राजनाथ यादव ,मनोज कुमार ,राज कुमार राम, संजय कुमार उपाध्याय ,आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बृज किशोर पाठक ने किया
: पूर्व जिला मंत्री टी०पी की प्रथम पुण्यतिथि मनी
Sun, Jun 11, 2023
रसड़ा, बलिया ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री और शिक्षाक्षेत्र रसड़ा के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे स्व० तेज प्रताप की प्रथम पुण्यतिथि स्थानीय रसड़ा के कम्पोजिट विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के द्वारा मनाया गया।कार्यक्रम में संघ के सभी जनपदीय पदाधिकारी सहित सभी सत्रह शिक्षा क्षेत्र के अध्यक्ष एंव मंत्री श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह,जिला मंत्री डां राजेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र,संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष एंव बेरुआरबारी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह,अशोक पाण्डेय और ब्लाक के अध्यक्ष अजय सिंह (द्वय)अनिल पाण्डेय, राधेश्याम सिंह,टुनटुन प्रसाद,सुरेश आजाद तथा उत्तर प्रदेशीय शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, चन्द्रशेखर मैराथन के उपेन्द्र सिंह,शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के अध्यक्ष बलवंत सिंह मंत्री उदय नारायण राम,राजेश सिंह, मुकेश सिंह और नमोनारायण सिंह सहित सैकड़ों अध्यापक ,जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नगर पालिका के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल आदि उपस्थित रहे।रसड़ा के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने सभी आगतुंको के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।