: जिलाधिकारी का बड़ा कदम,छ: को किया जिलाबदर
Mon, Jul 24, 2023
बलिया।जिलाधिकारी बलिया ने की गुण्डाएक्ट के तहत बड़ी कारवाई छ: अभियुक्तों को छ: माह के लिए किया जिला बदर।जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर अपराधियों पर अंकुश लगाने व शान्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए जिलाधिकारी ने
रामजियावन पुत्र बहादुर निवासी आमघाट थाना रसड़ा, रवि शंकर दुबे पुत्र अंजनी दुबे निवासी सरकण्डा थाना मनियर,मुकेश सिंह पुत्र बलिराम सिंह निवासी चौरा थाना नरहीं,सुरेन्द्र यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी तीखा थाना फेफना ,अंगद साहनी पुत्र स्व मोती साहनी निवासी पिपरौली बड़ागांव थाना उभाव को उनके अपराधिक
कृत्यों
को दृष्टि में रखकर उत्तर प्रदेश गुण्डा एक्ट के तहत छः माह के लिए जिला बदर किया गया है।
: चन्द्रशेखर आज़ाद की जयन्ती मनाई ग ई
Sun, Jul 23, 2023
बलिया।
जापलिंन गंज चन्द्रशेखर पार्क स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क पर लगे प्रतिमा पर माल्यार्पण के वार्ड के नागरिकों ने मनाई आजाद की जयंती, इस अवसर पर सभी लोगों ने उनकी वीरता और एक गोली एक और अंग्रेज अफसर पर न खर्च कर एक गोली खुद के शहीद हो जाने को याद किया और अपनी गोली लगने से शहीद हो जाने के बाद भी ब्रतानी पुलिस या उनके अधिकारियों के उनके पास पहुंचने की हिम्मत नहीं हो रही थी उस घटना का भी उल्लेख किया गया। काकोरी काण्ड के अभियुक्त दादा सचिन्द्र नाथ बक्सी ने चन्द्रशेखर आजाद पार्क के इस प्रतिमा का अनावरण किया था।इस अवसर पर वार्ड के सभासद के साथ ही बहुत सारे युवक और सम्भ्रान्त नागरिक
पार्क में उपस्थित रहे।
: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक ने की विद्यालयों का समय परिवर्तन की मांग
Sat, Jul 22, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा ने बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर विद्यालय के संचालन समय को बदलने/कम करने की मांग किया है। अपने पत्र में डां शर्मा ने लिखा है कि माध्यमिक शिक्षा में 5 घंटे और उच्च शिक्षा में 3 घंटे के लिए विद्यालयों/महाविद्यालयों का संचालन होता है जबकि इन छोटे बच्चों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के बच्चों- बच्चियों को 6 घंटे इस उमस भरी गर्मी में बैठाया या विद्यालयों में रोका जाता है जो उचित नहीं है और बच्चे- बच्चियां गर्मी से बेहोश हो रहे हैं। ऐसे में विद्यालयों का समय परिवर्तित करने की मांग की गयी है। डां दिनेश चन्द्र शर्मा ने प्राथमिक विद्यालयों को भी 5 घंटे 7.30 से 12.30 तक संचालित करने की मांग किया है। अपने पत्र में उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री से कहा है कि महाविद्यालयों में दो घंटे 40 मिनट और माध्यमिक विद्यालयों में पांच घंटे बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालयों में रखा जाता है जबकि 6 -14 ,और भी छोटे बच्चों को विद्यालयों में 8 जबे से दो बजे तक अथार्त 6 घंटे बच्चों को विद्यालयों में रोका जाता है। जबकि जरुरत इतने समय की रोके जाने की है नहीं। किसी भी बोर्ड के विद्यालयों में बच्चों को पढाने रोके जाने का समय 5 घंटे से अधिक का है नहीं इसलिए इन परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय भी 7.30 से 12.30 किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश शासन से की ग ई है ।