: जिला अस्पताल में शनिवार को भी 10 लोगों की मौत
Sun, Jun 18, 2023
बलिया ।जिला अस्पताल में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को भी 10 लोगों की मौत हो ग ई ।वृहसपति को 23 और शुक्रवार को 11 लोगों की मौत गर्मी के कारण बीमारियों के बढ़ जाने से हो गया था।इस प्रकार 50 घंटे में 44 व्यक्तियों की मौत जिला चिकित्सालय में हो ग ई ।डाक्टर की सलाह है कि आप जरुरी हो तभी घर से बाहर निकले,घर से निकलते वक्त पानी का भरपूर सेवन कर घर से निकले, नीबू का सेवन खाने में और वैसे भी बढ़ा दें।धूप में अधिक समय न रहे,छांव का सहारा लें।
शासन स्तर से मौतों की जांच करने हेतु अधिकारियों को लगा दिया गया है। उधर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को स्थानांतरित किए जाने की खबर आ रही है।
: अस्पताल में अधिक मौतों के बाद जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Sat, Jun 17, 2023
बलिया।जिला चिकित्सालय में अधिक संख्या में मरीजों की मौत हो जाने के बाद जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने किया अस्पताल का निरीक्षण, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डां दिवाकर सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए बिस्तर,दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय और साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।साथ ही पंखे व कुलर की व्यवस्था ठीक रखा जाय।मरीजों की परेशानियों का भी ख्याल रखा जाय।धूप व लू से प्रभावित मरीज अस्पताल में आए तो उनका तुरन्त इलाज किया जाय।जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक राज किरण अय्यर भी निरीक्षण में साथ रहे।
: बलिया नगर अब अतिक्रमण मुक्त होगा
Sat, Jun 17, 2023
बलिया नगर पालिक परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने ठेला-खोमचा और पटरी दुकानदारों के साथ ओकडेनगंज पुलिस चौकी में बैठक कर निर्णय लिया कि इस महीने तक नगर क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा,ऐसा उन्होंने दुकानदारों को कहा और आश्वासन दिया कि उन्हें रोजी- के लिए दुकान लगाने का समय दिया जायेगा।इस बैठक में क ई संगठनों के पदाधिकारी और शहर कोतवाल राजीव सिंह की भी मौजूदगी रही। मिठाई लाल गुप्ता अध्यक्ष ने कहाकि चौक से स्टेशन तक सड़क पर ठेला- खोमचा लगाकर अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदार 30 जून तक इसे मुक्त कर दें उनकी रोजी रोटी के लिए उन्हें सुविधा दी जायेगी। नगर के चौक क्षेत्र से बाहर आप लोगों को सम्मानित तरीके से जगह दी जायेगी।उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह की प्राथमिकता में शहर अतिक्रमण मुक्त होकर बड़े शहरों की भांति सुन्दर बने। इसमे सभी का सहयोग चाहिए। एल आई सी रोड और अन्य स्थानों का चयन इसके लिए किया गया है।अध्यक्ष ने चेताया कि स्वेच्छया अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी।