BREAKING NEWS

तीन बालक और तीन बालिका प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

पकड़ा गया अभियुक्त तीन अन्य बालापचारी अभियुक्तों की मदद से मोटरसाइकिल बिहार ले जाकर बेंचने वाला था

पूर्णाहुति व भण्डारे के साथ पिण्डारी गांव के महायज्ञ का हुआ समापन

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेंजा गया,तीन अभियुक्त का किया गया चालान

स्कूलों व प्रमुख स्थानों पर महिलाओं,बालिकाओं व बच्चों को किया गया जागरुक

Advertisment

फेफना पुलिस ने चोरी की 4 मोटरसाइकिल और एक चोर को पकड़ा : पकड़ा गया अभियुक्त तीन अन्य बालापचारी अभियुक्तों की मदद से मोटरसाइकिल बिहार ले जाकर बेंचने वाला था

बलिया। थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा चोरी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर 03 नफर बाल अपचारी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी की 04 अदद अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि थाना फेफना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 76/26 धारा 303(2) BNS व मु0अ0सं0 77/26 धारा 303(2) थाना फेफना जनपद बलिया में पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 11.05.2026 को थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 गनेश पाण्डेय मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग व्यक्ति/वाहन/ विवेचना सम्बन्धित मु0अ0सं0 76/26 धारा 303(2) BNS व मु0अ0सं0 77/26 धारा 303(2) थाना फेफना जनपद बलिया में मामूर थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि जो मोटर साइकिल रामगढ से चोरी हुई थी वह मोटर साइकिल 3-4 अज्ञात व्यक्ति गांव बघेजी में पश्चिम तरफ सड़क से 100-150 मीटर दूरी पर स्थित झाडी मे कर रखे हुये हैं तथा सम्भावना है कि और भी मोटर साइकिल लाकर रखे होगें तथा वे सभी मो0सा0 को बिहार राज्य मे ले जाकर बेचने की फिराक मे है । इस सूचना पर तत्काल थाना फेफना पुलिस टीम बघेजी गांव के पश्चिम 200 मी0 दूर नहर पुलिया के पास पहुंची तो नहर पुलिया से 150-200 मिटर दूर झाडी में कुछ लोग चोरी की मोटर साइकिल के साथ मौजूद थे जिन्हे सिखलाये हुये तरीके से चारो तरफ से घेरकर एक बारगी दबिश दिया गया तो झाडी में 04 मोटर साइकिल पड़ी थी तथा 04 व्यक्ति झाड़ी में छुपने तथा भागने का प्रयास कर रहे थे कि पुलिस टीम द्वार एकाएक चारो को पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्तियों से नियमानुसार नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गई तो क्रमशः नाम 1. राजू उर्फ शमशेर यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी महाकलपुर थाना गडवार जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष व 03 अन्य बाल अपचारी । कब्जे से बरामद 04 मोटर साइकिल को क्रमशः ई-चालान एप से चेक किया गया तो 1. UP60 AY 9067 वाहन स्वामी धीरज कुमार पुत्र अशोक कुमार जिसका चेचिस नं0 MBLHAW113NHMA1279 इंजन न0 HA11EVNHM61402 रंग काला सिल्वर

2. UP60AB 8126 के वाहन स्वामी दीपायन अधिकारी पुत्र स्व0 दीपक कुमार अधिकारी चेचिस नं0 MBLJA05EMG9F29669 इंजन न0 JA05ECG9F17746 रंग रेड ब्लैक

3. UP60AR 9469 वाहन स्वामी अमित यादव पुत्र स्व0 विजय यादव चेचिस नं0 MBLHAW118LHK90150 इंजन नं HA11EVLHKC9706 रंग काला सिल्वर

4.UP60AK 2687 वाहन स्वामी महेश सिंह चौहान पुत्र रामसकल चौहान चेचिस नं0 MBLHA7154J9G01396 इंजन नं0 HA11EMJ9G10218 अंकित पाया गया ।

उक्त 04 वाहन के सम्बन्ध मे पकड़े गये व्यक्तियों से वाहन के कागजात मांगा गया तो अपनी अपनी गलती की मांफी मांगते हुये बताये कि हम लोग मिलकर मुबारकरपुर रामगढ़, बलेजी शराब के ठेका के सामने से, सिहाचौर बाजार से व त्रिकाल तिराहा गड़वार से चोरी करके हम लोग इकठ्ठा किये थे । आज रात में हम लोग बिहार ले जाकर बेचने की फिराक मे थे तभी हम लोगो को आप लोगो ने मोटर साइकिल के साथ पकड लिया । बरामद मोटर साइकिल थाना फेफना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 76/26 धारा 303(2), बीएनएस, से सम्बन्धित वाहन UP60AY9067 है, थाना फेफना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/26 धारा 303(2) बीएनएस वाहन संख्या UP 60 AB 8126 से सम्बन्धित है, तथा वाहन सं0 UP60AR 9469 के सम्बन्ध में थाना गड़वार में मु0अ0सं0 124/26 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है तथा वाहन सं0 UP60AK 2687 के वाहन स्वामी महेश सिंह चौहान को जरिये दूरभाष सूचित किया गया । अभियुक्त व अपचारी बालकों का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 303(2), 317(2) BNS के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है । पकड़े गये अभियुक्त के अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 00.55 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया तथा अन्य तीन व्यक्ति बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।

संबंधित/अनावरित अभियोग-

1. मु0अ0सं0 76/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फेफना जनपद बलिया

2. मु0अ0सं0 77/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फेफना जनपद बलिया

3. मु0अ0सं0 124/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना गड़वार जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. राजू उर्फ शमशेर यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी महाकलपुर थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष

2. 03 नफर बाल अपचारी

बरामदगी-

04 अदद चोरी की मोटरसाइकिल

1. UP60 AY9067 चेचिस नं0 MBLHAW113NHMA1279 इंजन न0 HA11EVNHM61402 रंग काला सिल्वर

2. UP60 AB8126 चेचिस नं0 MBLJA05EMG9F29669 इंजन न0 JA05ECG9F17746 रंग रेड ब्लैक

3. UP60 AR9469 चेचिस नं0 MBLHAW118LHK90150 इंजन नं HA11EVLHKC9706 रंग काला सिल्वर

4. UP60 AK2687 वाहन स्वामी महेश सिंह चौहान पुत्र रामसकल चौहान चेचिस नं0 MBLHA7154J9G01396 इंजन नं0 HA11EMJ9G10218

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम -

1. उ0नि0 गणेश पाण्डेय थाना फेफना जनपद बलिया

2. उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ थाना फेफन जनपद बलिया

3. हे0का0 समरजीत यादव थाना फेफना जनपद बलिया

4. हे0का0 जितेन्द्र कुमार यादव थाना फेफना जनपद बलिया

5. रि0का0 चन्द्रेश यादव थाना फेफना जनपद बलिया

6. रि0का0 शाहिद खान थाना फेफना जनपद बलिया

7. का0 अभय प्रताप सिंह थाना फेफना जनपद बलिया

8. का0 केशव विश्वकर्मा थाना फेफना जनपद बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें