BREAKING NEWS

कुल 1451 चालान का निपटारा कर कुल 5,99,395 रुपया वसूला गया

श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसाद,शिवरामपुर घाट पर स्नानार्थियो का रेला

जिलाधिकारी, डी आई जी और पुलिस अधीक्षक ने किया श्रीरामपुर घाट का निरीक्षण

जाने किस रुट की गाडिंयो को कहां रोका जायेगा, पार्किग कहां होगा

1 जनवरी को18वर्ष की आयु पूरा करने वाले से नाम दर्ज कराने की अपील

Advertisment

बलिया में लगा वाहन चालान के निपटारे का न्यायालय : कुल 1451 चालान का निपटारा कर कुल 5,99,395 रुपया वसूला गया

Ajay Mishra

Sat, Nov 28, 2026

बलिया। उ0प्र0 में चालान निस्तारण के मामलें में बलिया न्यायालय को मिला प्रदेश में 05 वां स्थान।माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार प्रथम कान्त, विशेष न्यायाधीश (पाक्सोएक्ट)/ नोडल अधिकारी लोक अदालत बलिया के कुशल मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के सचिव (पूर्ण कालिक) चन्द्र प्रकाश तिवारी के संचालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में दिनांक 28.11.2026 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय, परिसर बलिया में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

उक्त विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत विभिन्न न्यायालयों में लंबित ट्रैफिक चालानों का निस्तारण किया गया-

1. श्री शैलेश पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट - 1315 चालान निस्तारित, अर्थदण्ड धनराशि - 5,43,595/-

2. सुश्री गार्गी शर्मा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) - 07 चालान निस्तारित, अर्थदण्ड धनराशि - 1700/-

3. श्री नवनीत कश्यप, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम - 68 चालान निस्तारित, अर्थदण्ड धनराशि - 29,000/-

4. सिविल जज (सीनियर डिवीजन), एफटीसी- 32 चालान निस्तारित, अर्थदण्ड धनराशि - 14,500/-

5. श्रीमती सृष्टि त्रिपाठी, सिविल जज (जू0डि0), पूर्वी - 02 चालान निस्तारित, अर्थदण्ड धनराशि - 600/-

6. श्रीमती प्रियंका यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 - 08 चालान निस्तारित, अर्थदण्ड धनराशि - 3400/-

7. सुश्री स्निग्धा प्रधान, सिविल जज (जू0डि0), एफटीसी-1 - 13 चालान निस्तारित, अर्थदण्ड धनराशि - 4300/-

8. सिविल जज (जू0डि0), एफटीसी-3 - 06 चालान निस्तारित, अर्थदण्ड धनराशि - 2300/-

उक्त विशेष लोक अदालत में कुल 1451 एम0वी0 एक्ट चालानों का निस्तारण किया गया तथा कुल धनराशि 5,99,395/- रूपये की धनराशि अर्थदण्ड के रूप में प्राप्त किया गया। उक्त विशेष लोक अदालत में पेमेंट सेतु पोर्टल के माध्यम से क्यू0आर0 कोड जनरेट कर, आनलाईन पेमेंट कराया गया। इस प्रकार डिजिटल इण्डिया के मिशन को बढ़ावा दिया गया। किसी भी प्रकार से नगद धनराशि जमा नहीं कराया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार उ0प्र0 में बलिया न्यायालय को चालान निस्तारण के मामलें में 05 वां स्थान प्राप्त हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें