: मानक पूरा करने वाले विद्यालय ही बनें परीक्षा केन्द्र
Wed, Nov 20, 2024
जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तुत केंद्रों की समीक्षा करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सभी उप जिलाधिकारियों को प्रस्तुत सभी केन्द्रों का परीक्षण कर आवागमन की सुविधा, दूरी, ब्लैक लिस्टेड न हो, पर्याप्त फर्नीचर व कमरे आदि मानक पूर्ण करने वाले विद्यालयों को ही केन्द्र बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री डी0 पी0 सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
: राष्ट्रीय लोक अदालय 14 दिसम्बर,माह के द्वितीय शनिवार को
Wed, Nov 20, 2024
बलिया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार-सप्तम के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 14 दिसंबर दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में परिवार न्यायालय, मोटर दर्घटना दावा अधिकरण एवं जनपद बलिया की समस्त तहसीलों में उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क सम्बन्धी प्रकरण, पारिवारिक आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बन्धित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामलें, जनोपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण राजस्व/चकबन्दी/श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के किमिनल वाद व अन्य प्रकार के छोटे-छोटे वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार निस्तारण लोक अदालत में करा सकते है, तथा बैंक से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण भी राष्ट्रीय लोक के दिन करा सकते है। उपरोक्त विवादों को सुलह -समझौते के आधार पर निस्तारण करायें।
: ददरी मेला में जिलाधिकारी ने की सेक्टरवार प्रभारियों की तैनाती
Wed, Nov 20, 2024
बलियाः जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने 10 दिसम्बर तक चलने वाले ददरी मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेक्टरवार प्रभारियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अपने-अपने सेक्टर में चक्रमण करते हुए सौंपे गये दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करेंगे। इसके अलावा पेयजल, स्वच्छता आदि आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कराते हुए सुरक्षा को लेकर सकर्तता बनाये रखेंगे। उन्होंने एडीएम (वि/रा) डीपी सिंह (9454417593) तथा मुख्य राजस्व अधिकारी (9454417953) को भी सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।जिलाधिकारी ने मेला मार्ग में जगन्नाथ तिराहा से मुख्य मेला गेट तक समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव को, बंधे से झूला पार्किंग होते हुए झूले तक उप कृषि निदेशक मनीष सिंह को, कदम चौराहा से लकड़ी बाजार होते हुए मेला गेट तक सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिल मिश्र को तथा बेदुआ बंधे से बुढ़िया माई होते हुए मेला गेट तक खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी को तैनात किया है। इसी प्रकार मेला क्षेत्र को भी पांच सेक्टर में बांटते हुए झूले से दर्दर मुनि उत्तरी गेट तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज शुक्ला, झूले से दर्दर मुनि दक्षिणी गेट तक सहायक अभियंता लोनिवि सुरेंद्र सिंह, मुख्य गेट से सांस्कृतिक मंच होते हुए मेला क्षेत्र तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विकास कुमार, भृगु चौराहा से उत्तरी झूले तक युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चौहान, भृगु चौराहा से दक्षिणी झूले तक जल निगम नगरीय के सहायक अभियंता संतोष चौधरी व सर्कस से बलिया गली होते हुए झूले के पीछे तक जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबन्धक माया राम सरोज को तैनात किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र में सांस्कृतिक मंच एवं कलाकारों का प्रोटोकॉल, पंडाल आदि कार्य के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय व महिला कलाकारों के लिए जिला उद्यान अधिकारी अल्का श्रीवास्तव को, वीआईपी मीडिया गैलरी में अपर जिला सूचना अधिकारी रवि जायसवाल, दर्शक दीर्घा उत्तरी में प्रोबेशन अधिकारी मुमताज अहमद व दर्शक दीर्घा दक्षिणी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय की तैनाती की है।