: पूरे जिले में चलेगा सफाई अभियान
Wed, Sep 11, 2024
बलियाः स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत 15 दिन का बृहद सफाई अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत व नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई अभियान के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये। कहा कि सफाई के साथ लोगों को सफाई व स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के इस अभियान में हर जगह सफाई हो जानी चाहिए। सार्वजनिक सड़क, सार्वजनिक स्थल व नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान हो। सफाई ऐसी हो, जो आम जन को भी दिखे कि उनके गांव में सफाई हो रही है। सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कराएं कि हर एक सफाईकर्मी अपने ड्यूटी क्षेत्र में जाकर सफाई करे। उनकी प्रतिदिन की लोकेशन वाली फोटो भी रखी जाए। सीडीओ ओजस्वी राज से कहा कि कुछ टीम बनाकर गांवों में रैण्डम चेकिंग भी कराएं और जहां संतोषजनक काम न मिले, वहां कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएं। नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर को भी स्वच्छ रखें। प्रतिदिन सुबह झाड़ू लगने के बाद 9 बजे से पहले हरहाल में कूड़ा उठ जाना चाहिए।*सफाई से पूर्व व बाद की फोटो लेना अनिवार्य*जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के इस अभियान में सफाई से पहले व बाद की फोटो जरूर लिया जाए। अभियान की समाप्ति के तीन दिन बाद हर ब्लॉक की दस-दस फोटो मुझे उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ श्रवण सिंह, डीडीओ आनन्द प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया वादी दिवस
Wed, Sep 11, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक, बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित समस्त वादियों को नोटिस भेज कर प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को आयोजित वादी दिवस पर बुलाया गया था । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया के द्वारा जनपद के थाना कोतवाली व थाना बांसडीह रोड पर जाकर मुकदमें से सम्बन्धित वादियों से वार्ता किया गया तथा समस्याओं को संज्ञान में लेकर मुकदमें से सम्बन्धित विवेचकगण को निष्पक्ष व त्वरित आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा विभिन्न थानों पर उपस्थित रहकर मुकदमा वादियों की समस्याओं को सुना गया ।
साथ ही साथ थानों पर पंजीकृत मुकदमा वादियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु सर्वसंबंधित को निर्देशित किया गया।
: हल्दी पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद
Tue, Sep 10, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बलिया व क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार सिंह, म0उ0नि0 किरन यादव मय हमराह हे0का0 रमेश कुमार, म0का0 अमृता पटेल के साथ देखभाल क्षेत्र व मुकदमा अपराध संख्या मु0अ0सं0- 133/2024 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित अपहृता को सर्विलांस सेल की मदद से तकनीकी व इलेक्ट्रानिकी उपकरणों की मदद से अपह्रता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रगति पर है ।
सम्बन्धित अभियोगः
मु0अ0सं0- 133/2024 धारा 363 भादवि थाना हल्दी, जनपद बलिया ।
बरामद करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह थाना हल्दी, बलिया ।
2. म0उ0नि0 किरन यादव थाना हल्दी जनपद बलिया ।
3. हे0का0 रमेश कुमार थाना हल्दी जनपद बलिया ।
4. म0का0 अमृता पटेल थाना हल्दी जनपद बलिया ।