: थाना चित्तबड़ागांव पुलिस ने एक वारन्टी को गिरफ्तार किया
Sat, Sep 7, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना चितबडागाँव पुलिस को मिली सफलता ।
आज चितबडागाँव पुलिस टीम के उ0नि0 श्याम प्रकाश मिश्रा मय हमराह हे0का0 जय प्रकाश चौहान के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0नं0 108/24 अ0सं0- 189/94 धारा- 323, 504 भादवि थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया थाना चितबड़ागांव जनपद न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट से सम्बंधित अभियुक्त के घऱ ग्राम टीकादेवरी से समय 13.01 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त थाना स्थानीय पर एचएस नं. 6A पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पता
अभियुक्त मल्लू सिंह उर्फ रामबहादुर सिंह पुत्र कैलाश सिंह साकिन टीकादेवरी थाना चितबड़ागाँव बलिया
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0नं0 108/024 अ0सं0- 189/94 धारा- 323,504 भादवि थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया,
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 श्री श्याम प्रकाश मिश्रा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।
2.हे0का0 जय प्रकाश चौहान थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।
: जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील रसड़ा में की जनसुनवाई
Sat, Sep 7, 2024
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर रसड़ा तहसील में जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर कराया। वहीं शेष समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 113 आवेदन पत्र आए, जिसमें 11 मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान पेंशन, भूमि विवाद से सम्बंधित, प्रधानमंत्री आवास, राशन, सड़क, नालियों आदि से सम्बन्धित मामले भी आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण हम सबकी सर्वोच्चप्राथमिकताओं में एक होनी चाहिए। इसमें अगर किसी की लापरवाही सामने आए तो उस पर विभागीय कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में अगर कोई आदेश हो तो उसका अनुपालन भी निश्चित कराया जाए। हर हाल में हर सही व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस विभाग से संबंधित मामलो को अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित थाने के सीओ को निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ रसड़ा मुहम्मद फहीम कुरैसी एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
: राजकीय महिला महाविद्यालय के नये प्राचार्य बने अमित कुमार सिंह
Fri, Sep 6, 2024
दुबहर । बलिया शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा के नए प्राचार्य के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। ज्ञात हो कि शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेशानुसार अमित कुमार सिंह को नए प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया । जिसके क्रम में अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य के पद का कार्यभार ग्रहण किया । अमित कुमार सिंह को प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के शिक्षकों सहित शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव के लोगों ने बधाई दी । उन्होंने आशा प्रकट किया कि श्री सिंह की देखरेख में महाविद्यालय अब सुचार और व्यवस्थित रूप से चलेगा । स्थानीय लोगों ने उनके पिछ्ले उत्तम कार्यकाल की भी सराहना की ।