: जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन सामग्री वितरण एंव शील्ड ईवीएम/गोपनीय अभिलेखों के डिस्पैच एवं प्राप्ति करने वाले कर्मियों को किया ब्रिफ
Tue, May 28, 2024
बलिया। जनपद में 1 जून को सातवें चरण के लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में निर्वाचन सामग्री वितरण एवं शील्ड ईवीएम/गोपनीय अभिलेखों के डिस्पैच एवं प्राप्ति हेतु नियुक्त कार्मिकों को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी संबंधित एआरओ को कार्मिकों की ड्यूटी के संबंध में लिखत पढ़त में रिसीविंग पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से सभी को उस दिन होने वाली विभिन्न कार्रवाइयों से अवगत कराया। उन्होंने सभी कार्मिकों को डिस्पैच एवं रिसीविंग के समय दी जाने वाली और ली जाने वाली सामग्रियों को सही तरीके से चेक करते हुए सावधानी बरतने का निर्देश दिया।बताया कि मतदान पार्टी को सहायक रिटर्निग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्रियों में बीयू,सीयू, वीवीपीएटी, मतपत्र, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति एवं कार्य प्रति सहित अन्य सामग्रियां है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वापसी के समय पोलिंग पार्टियों की रिसीविंग अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य हैं, इसके लिए नियुक्त सभी कार्मिकों को यह पता होना चाहिए कि पीठासीन अधिकारियों से कौन-कौन सी सामग्री लेनी हैं। कहा कि रिसीविंग के समय मुहरबंद बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपीएटी मशीनें एवं 17सी सहित अन्य प्रपत्र जमा कराने होंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद के लोकसभा चुनाव को पूरी निष्पक्षता, स्वच्छता और बिना त्रुटि के संपन्न कराना है। उन्होंने सभी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने कहा कि जब तक संबंधित विधानसभा के एआरओ मिलान करके प्रमाण पत्र ना दे दें, तब तक किसी भी कार्मिक को वहां से जाना नहीं है।इस अवसर पर एडीएम डीपी सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, सभी एसडीएम सहित अन्य चुनाव कार्मिक मौजूद रहे।
: नारद राय के अनाप-सनाप बोलने पर मु०रिजवी ने कहाकि जिस पार्टी व नेता ने उन्हें फर्श से अर्स तक पहुंचाया उसी के खिलाफ बोलना छोटे मूंह बड़ी बात
Tue, May 28, 2024
बलिया। नारद राय द्वारा अनाप शनाप बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं जिस समाजवादी पार्टी ने उन्हें फर्श से उठा कर अर्स तक पहुंचाई उसमे ताला लगाने की बात कहना छोटा मुंह बड़ी बात हैं समाजवादी पार्टी किसी एक आदमी के बूते खड़ी नही हैं बल्कि लाखो लाख कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के बल पर खड़ी हैं।
उक्त बाते समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सचिव और सिकंदरपुर के विधायक मु.जियाऊदीन रिजवी ने मंगलवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि नारद राय द्वारा समाजवादी पार्टी और पार्टी मुखिया के संबंध में कही बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहाकि इसी पार्टी के दम पर दो बार विधायक और मंत्री बने थे नारद राय, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खास कर अल्पसंख्यक और पिछड़ों ने अपने कंधे पर नारद राय को उठा कर मुकाम तक पहुंचाया हैं।आज अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में उन गरीब पिछड़े और अल्पसंख्यकों को धोखा देकर उनके हक को लूटने और उन्हें डराने वाली ताकतों के इशारे पर अनर्गल बयान की मैं और पार्टी कार्यकर्ता सर्वत्र निन्दा करते हैं।
मु.रिजवी ने अपने बयान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भी ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि स्व. मुलायम सिंह जी की साइकिल तेज गति से चल रही हैं और आगे भी चलेगी आप लोग निराश मत होना मै हर कदम पर आपके साथ हूं और रहूंगा। मुलायम सिंह यादव की साइकिल किसी एक मौकापरस्त के जाने से कमजोर नहीं होगी और ना ही अखिलेश यादव का कारवां कम होगा।राजनीति में खत्म वह लोग होंगे जो उछल कूद करेंगे ताला तो उनके राजनीति पर लगेगी जो विचारधारा से समझौता करेगें।
सपा विधायक ने कहा अंतिम चरण के मतदान आते आते फासिस्टवादी ताकतों का अन्त होना निश्चित हो गया हैं गठबन्धन कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे रहे इधर उधर आने जाने वालों के ऊपर अपना समय बर्बाद करने से बेहतर हैं जनता के बीच परिश्रम करना। इण्डिया गठबंधन की सरकार बनते ही इनके जुबान पर ताला अपने आप लग जायेगा।
सपा नेता ने बलिया,सलेमपुर और घोषी लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से पुरजोर मेहनत करते रहने की अपील किया है।