BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

: नारद राय के अनाप-सनाप बोलने पर मु०रिजवी ने कहाकि जिस पार्टी व नेता ने उन्हें फर्श से अर्स तक पहुंचाया उसी के खिलाफ बोलना छोटे मूंह बड़ी बात

बलिया। नारद राय द्वारा अनाप शनाप बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं जिस समाजवादी पार्टी ने उन्हें फर्श से उठा कर अर्स तक पहुंचाई उसमे ताला लगाने की बात कहना छोटा मुंह बड़ी बात हैं समाजवादी पार्टी किसी एक आदमी के बूते खड़ी नही हैं बल्कि लाखो लाख कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के बल पर खड़ी हैं। उक्त बाते समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सचिव और सिकंदरपुर के विधायक मु.जियाऊदीन रिजवी ने मंगलवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि नारद राय द्वारा समाजवादी पार्टी और पार्टी मुखिया के संबंध में कही बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहाकि इसी पार्टी के दम पर दो बार विधायक और मंत्री बने थे नारद राय, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खास कर अल्पसंख्यक और पिछड़ों ने अपने कंधे पर नारद राय को उठा कर मुकाम तक पहुंचाया हैं।आज अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में उन गरीब पिछड़े और अल्पसंख्यकों को धोखा देकर उनके हक को लूटने और उन्हें डराने वाली ताकतों के इशारे पर अनर्गल बयान की मैं और पार्टी कार्यकर्ता सर्वत्र निन्दा करते हैं। मु.रिजवी ने अपने बयान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भी ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि स्व. मुलायम सिंह जी की साइकिल तेज गति से चल रही हैं और आगे भी चलेगी आप लोग निराश मत होना मै हर कदम पर आपके साथ हूं और रहूंगा। मुलायम सिंह यादव की साइकिल किसी एक मौकापरस्त के जाने से कमजोर नहीं होगी और ना ही अखिलेश यादव का कारवां कम होगा।राजनीति में खत्म वह लोग होंगे जो उछल कूद करेंगे ताला तो उनके राजनीति पर लगेगी जो विचारधारा से समझौता करेगें। सपा विधायक ने कहा अंतिम चरण के मतदान आते आते फासिस्टवादी ताकतों का अन्त होना निश्चित हो गया हैं गठबन्धन कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे रहे इधर उधर आने जाने वालों के ऊपर अपना समय बर्बाद करने से बेहतर हैं जनता के बीच परिश्रम करना। इण्डिया गठबंधन की सरकार बनते ही इनके जुबान पर ताला अपने आप लग जायेगा। सपा नेता ने बलिया,सलेमपुर और घोषी लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से पुरजोर मेहनत करते रहने की अपील किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें