: राहुल के जन्मदिन पर कदम चौराहे पर भण्डारा
Mon, Jun 19, 2023
बलिया।आज राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कदम चौराहे पर दिन में शरबत और 7 बजे सायं से आमजनों के लिए खाने की व्यवस्था(भण्डारा) किया गया था।इसके पूर्व कांग्रेस दफ्तर पर केक काट कर और मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया और इस सुअवसर पर सभी पदाधिकारियों ने जहां कांग्रेस दफ्तर और कदम चौराहे पर मनाया गया बल्कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया और 'नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलने के तर्ज पर भाई-चारे और सौहार्द के साथ जनता के बीच जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उमा शंकर पाठक,सच्चिदा नन्द तिवारी ओम प्रकाश पाण्डेय, राज नाथ पाण्डेय, अशोक मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी, विजय कुमार मिश्र,रामेश्वर तिवारी, संतोष चौबे ,राम धनी सिंह,राज नारायण उपाध्याय,धन जी आदि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया
Mon, Jun 19, 2023
बलिया।जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाठक की अध्यक्षता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस दफ्तर में धूमधाम से मनाया गया ,केक काटा गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया।सायंकाल 4 बजे से कदम चौराहे पर शरबत पिलाने और 7 बजे से भोजन कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जन्मदिन का केक काटे जाने के अवसर पर जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाठक,पूर्व अध्यक्ष सच्चिता नन्द तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय तथा कांग्रेस नेता विजय कुमार मिश्र के साथ ही अशोक मिश्न, मुन्ना उपाध्याय, रामेश्वर तिवारी,सिद्ध नाथ तिवारी, सन्तोष चौथे, विवेक ओझा,राकेश चौबे आदि पच्वासों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: अस्पताल में अधिक मौतों के बाद जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Sat, Jun 17, 2023
बलिया।जिला चिकित्सालय में अधिक संख्या में मरीजों की मौत हो जाने के बाद जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने किया अस्पताल का निरीक्षण, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डां दिवाकर सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए बिस्तर,दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय और साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।साथ ही पंखे व कुलर की व्यवस्था ठीक रखा जाय।मरीजों की परेशानियों का भी ख्याल रखा जाय।धूप व लू से प्रभावित मरीज अस्पताल में आए तो उनका तुरन्त इलाज किया जाय।जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक राज किरण अय्यर भी निरीक्षण में साथ रहे।