: एम फिल की डिग्री की मान्यता यू जी सी ने वापस लिया
Thu, Dec 28, 2023
बलिया/दिल्ली।यूनिवर्सिटी ग्रान्ट कमीशन (यू जी सी ) के सचिव मनीष जोषी ने एम फिल करने वालों विद्यार्थियों को चेताया है कि अब वे किसी भी विश्वविद्यालय में इस कोर्स में प्रवेश न लें।यह मान्यता वापस ले ली गयी है। अब इस कोर्स की मान्यता नहीं है।
: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता 31 तक
Wed, Dec 27, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की वर्ष 2023 की सदस्यता ग्रहण करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर तक है।बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। उक्त आशय की जानकारी जिला मंत्री डा० राजेश पाण्डेय ने दी है।
: राजमंगल यादव की अन्तिम यात्रा में विद्यार्थी नेता व सपा नेताओं का रेला
Mon, Dec 25, 2023
बलिया।समाजवादी
पार्टी के दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की शव यात्रा निकली,उनका शव समाजवादी पार्टी के कार्यालय और श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के गेट पर ले जाया गया।भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता, नेता और विद्यार्थी नेता उनकी अन्तिम यात्रा में चल रहे थे। राज मंगल यादव-मुलायम सिंह यादव अमर रहे-अमर रहें की आवाज के साथ शव यात्रा आगे बढ़ रही थी और पंचतत्व में विलिन करने के लिए गंगा जी मार्ग पर गंगा जी की ओर आगे बढ़ रही थी।
उल्लेखनीय है कि कल रविवार को सड़क दुर्घटना में राजममगल यादव का लखनऊ में निधन हो गया था वहां पोस्टमार्टम हाउस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,राजेन्द्र यादव और बड़े नेताओं की उपस्थिति रही,शव उनके पौहाड़ी पुर स्थित आवास पर से सपा कार्यालय और टी डी कालेज के मेन गेट पर लाया गया जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, टी डी कालेज के अध्यक्ष दीपक सिंह ,संजय उपाध्याय और समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी साथ चल रहे थे।