: राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया
Mon, Jun 19, 2023
बलिया।जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाठक की अध्यक्षता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस दफ्तर में धूमधाम से मनाया गया ,केक काटा गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया।सायंकाल 4 बजे से कदम चौराहे पर शरबत पिलाने और 7 बजे से भोजन कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जन्मदिन का केक काटे जाने के अवसर पर जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाठक,पूर्व अध्यक्ष सच्चिता नन्द तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय तथा कांग्रेस नेता विजय कुमार मिश्र के साथ ही अशोक मिश्न, मुन्ना उपाध्याय, रामेश्वर तिवारी,सिद्ध नाथ तिवारी, सन्तोष चौथे, विवेक ओझा,राकेश चौबे आदि पच्वासों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: अस्पताल में अधिक मौतों के बाद जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Sat, Jun 17, 2023
बलिया।जिला चिकित्सालय में अधिक संख्या में मरीजों की मौत हो जाने के बाद जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने किया अस्पताल का निरीक्षण, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डां दिवाकर सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए बिस्तर,दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय और साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।साथ ही पंखे व कुलर की व्यवस्था ठीक रखा जाय।मरीजों की परेशानियों का भी ख्याल रखा जाय।धूप व लू से प्रभावित मरीज अस्पताल में आए तो उनका तुरन्त इलाज किया जाय।जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक राज किरण अय्यर भी निरीक्षण में साथ रहे।
: बलिया नगर अब अतिक्रमण मुक्त होगा
Sat, Jun 17, 2023
बलिया नगर पालिक परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने ठेला-खोमचा और पटरी दुकानदारों के साथ ओकडेनगंज पुलिस चौकी में बैठक कर निर्णय लिया कि इस महीने तक नगर क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा,ऐसा उन्होंने दुकानदारों को कहा और आश्वासन दिया कि उन्हें रोजी- के लिए दुकान लगाने का समय दिया जायेगा।इस बैठक में क ई संगठनों के पदाधिकारी और शहर कोतवाल राजीव सिंह की भी मौजूदगी रही। मिठाई लाल गुप्ता अध्यक्ष ने कहाकि चौक से स्टेशन तक सड़क पर ठेला- खोमचा लगाकर अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदार 30 जून तक इसे मुक्त कर दें उनकी रोजी रोटी के लिए उन्हें सुविधा दी जायेगी। नगर के चौक क्षेत्र से बाहर आप लोगों को सम्मानित तरीके से जगह दी जायेगी।उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह की प्राथमिकता में शहर अतिक्रमण मुक्त होकर बड़े शहरों की भांति सुन्दर बने। इसमे सभी का सहयोग चाहिए। एल आई सी रोड और अन्य स्थानों का चयन इसके लिए किया गया है।अध्यक्ष ने चेताया कि स्वेच्छया अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी।