BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

: बलिया नगर अब अतिक्रमण मुक्त होगा

बलिया नगर पालिक परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने ठेला-खोमचा और पटरी दुकानदारों के साथ ओकडेनगंज पुलिस चौकी में बैठक कर निर्णय लिया कि इस महीने तक नगर क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा,ऐसा उन्होंने दुकानदारों को कहा और आश्वासन दिया कि उन्हें रोजी- के लिए दुकान लगाने का समय दिया जायेगा।इस बैठक में क ई संगठनों के पदाधिकारी और शहर कोतवाल राजीव सिंह की भी मौजूदगी रही।                                                            मिठाई लाल गुप्ता अध्यक्ष ने कहाकि चौक से स्टेशन तक सड़क पर ठेला- खोमचा लगाकर अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदार 30 जून तक इसे मुक्त कर दें उनकी रोजी रोटी के लिए उन्हें सुविधा दी जायेगी। नगर के चौक क्षेत्र से बाहर आप लोगों को सम्मानित तरीके से जगह दी जायेगी।उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह की प्राथमिकता में शहर अतिक्रमण मुक्त होकर बड़े शहरों की भांति सुन्दर बने। इसमे सभी का सहयोग चाहिए। एल आई सी रोड और अन्य स्थानों का चयन इसके लिए किया गया है।अध्यक्ष ने चेताया कि स्वेच्छया अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें