BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

ग्राम सभा पिण्डारी में 121 पौधे लगाए गये : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत पिण्डारी के कोटेदार आशा देबी ने ग्रामीणों के साथ लगाये सैकड़ों पौधे

Ajay Mishra

Wed, Jul 9, 2025

संवाददाता/जितेन्द्र यादव (जीतू)

हल्दी (बलिया)। ग्राम पंचायत पिंडारी के कोटेदार की देख रेख में बुधवार को ग्राम सभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कोटेदार आशा देवी की देखरेख में ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा में जामुन,गम्भार, छितवन आदि के 121 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कोटेदार आशा देवी ने कहा कि पेड़ न केवल हरियाली और बारिश लाते है,बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आशा देवी ने कहा कि पेड़ों की घटती संख्या का ही परिणाम है कि भीषण गर्मी के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं हो पा रही है। ग्राम पंचायत सचिव मित्रेश तिवारी ने सभी लोगों से अपील किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिर्फ पौधारोपण ही नही, बल्कि उनकी देखभाल भी जरूरी है। कार्यक्रम मे रोजगार सेवक संजय पाण्डेय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें