BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

परासर मुनि धाम परसिया में लगा पूर्णिमा मेला : क ई थानो की पुलिस तैनात,श्रद्धालुओं ने लगाई पोखरे में डुबकी

Ajay Mishra

Sun, Sep 7, 2025

संवाददाता / हिमांशु दुबे

हल्दी (बलिया)। विकास खंड बेलहरी की ग्राम पंचायत परसिया में स्थित महर्षि पराशर मुनि के धाम पर पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। पराशर मुनि के पवित्र पोखरे में स्नान का विशेष महत्व है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस पोखरे में स्नान करने से चर्मरोग दूर होते हैं। इसी कारण जनपद के दूर-दराज से श्रद्धालु यहां स्नान करने आते हैं। मेले में पूरे जनपद से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पोखरे में स्नान किया और मंदिर में जल अर्पित किया। मेले में सैकड़ों बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की। बच्चे खेल-कूद और खाने-पीने में व्यस्त रहे। महिलाओं ने श्रृंगार सामग्री खरीदी। चाट-छोले और गोल-गप्पे की दुकानों पर भी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की। सहतवार, दोकटी, बैरिया, दुबहर और हल्दी पुलिस के साथ महिला थानाध्यक्ष भी मौजूद रहीं। हल्दी के दो चौकी इंचार्ज समेत आठ उपनिरीक्षक और उनके सहयोगी तैनात रहे। पराशर मुनि ऋषि वसिष्ठ के पौत्र और ऋषि शक्रि के पुत्र थे। वे वैदिक काल के प्रमुख महर्षियों में से एक थे। वे महाभारत के रचयिता वेदव्यास के पिता थे। कहा जाता है कि वे यहीं तप करने से पहले इसी पोखरे में स्नान करते थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें