बैरिया थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त को : गिरफ्तार कर भेंजा जेल,घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु
Ajay Mishra
Wed, Oct 15, 2025
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.10.2025 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा द्वारा उसके भाई व रिश्तेदार को ईंट ,पत्थर ,फाइटर से मारने पीटने जिससे दवा इलाज के दौरान वादी मुकदमा के भाई की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसके आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 382/25 धारा 105/115(2)/191(2)/3(5) भा0न्या0सं0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में व0उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल मय हमराह पुलिस टीम के साथ कस्बा बैरिया में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण
1. विरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 शिवजी यादव
2. सुदामा यादव पुत्र स्व0 शिवजी यादव
3. प्रभुनाथ यादव पुत्र स्व0 शिवजी यादव निवासीगण सोनबरसा थाना बैरिया जनपद बलिया*
को सोनबरसा दोकटी मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
सम्बंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 373/25 धारा 105/115(2)/191(2)/3(5) भा0न्या0सं0 थाना बैरिया जनपद बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1. उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल थाना बैरिया जनपद बलिया ।
2. हे0का0 जयकिशुन पाल थाना बैरिया जनपद बलिया ।
3. हे0का0 दिलीप प्रसाद थाना बैरिया जनपद बलिया ।
4. हे0का0 जयहिन्द यादव थाना बैरिया जनपद बलिया ।
5. का0 आदित्य प्रताप श्रेयांश थाना बैरिया जनपद बलिया शामिल रहे।
विज्ञापन
