BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

माडिफाईड साईलेंसर व प्रेशर हार्न पर सख्ती,38 वाहनों का चालान : हूटर व प्रेशर हार्न का प्रयोग करने व नियम तोड़ने वालों पर होगी कारवाई लाईसेन्स व आर सी होंगे निलम्बित- RTO

Ajay Mishra

Tue, May 12, 2026

बलिया। शासन के निर्देश के क्रम में परिवहन विभाग बलिया द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय ने बताया कि 07 मई से 12 मई तक चले विशेष अभियान के दौरान 13 मोडिफाइड साइलेंसर, 7 हूटर और 18 प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग मोटर वाहन अधिनियम की धारा 54 एवं 190(2) के अंतर्गत दंडनीय है। ऐसे मामलों में वाहन स्वामियों के खिलाफ चालान के साथ-साथ उनके ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीयन (आरसी) के निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। चालान के बाद संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस भी भेजी जा रही है।

यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बलिया अरुण कुमार राय एवं यात्री कर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके लाइसेंस जब्त करने के साथ-साथ वाहन की आरसी भी सस्पेंड की जाएगी।

परिवहन अधिकारी ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें