साइबर क्राइम थाना भवन के निर्माण का भूमिपूजन : पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया
Ajay Mishra
Mon, Apr 27, 2026
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा साइबर क्राइम थाने के नए निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन ।
उल्लेखनीय है कि आज 27अप्रैल2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा साइबर क्राइम थाना के नए निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया । इस पहल का उद्देश्य डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों में त्वरित कार्रवाई व आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फिशिंग, और सोशल मीडिया अपराधों की जांच में तेजी लाना व बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। साइबर थाना के स्थापित होने से लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी, ऑनलाइन अपराध एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों में शीघ्र सहायता प्राप्त होगी। जो आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा।
विज्ञापन
