BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

यू पी होमगार्ड की परीक्षा की तैयारी तेज,डी०एम०,एस०पी० ने की बैठक : परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

Ajay Mishra

Tue, Apr 21, 2026

बलिया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 38,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।


परीक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 260 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना आईडी कार्ड के किसी भी शिक्षक या अधिकारी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी संबंधित कर्मियों को अनिवार्य रूप से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर साफ- सफाई, शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक व्यवस्था और खिड़कियों की मरम्मत सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही 23 अप्रैल को सभी संबंधित अधिकारी आपस में बैठक कर अंतिम तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि केवल अच्छे सेवा चरित्र वाले शिक्षकों को ही परीक्षा ड्यूटी में लगाया जाए। परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 05498-220830 और 05498-220235 जारी किए गए हैं। परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, नोडल अधिकारी गौतम जी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें