जिला प्रशासन व जिला पुलिस त्योहारों को लेकर हुई सक्रीय,किया बैठक : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और अधिकारी संभ्रांत लोगों के साथ बैठककर महाशिवरात्रि,रमजान व होली शान्ति
बलिया। जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बलिया में जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा कानून/ शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संभ्रान्त व्यक्तियों, डी0जे0 संचालकों व अन्य सदस्यों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक ।
सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति किया गया आश्वस्त, शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की गयी अपील ।
आज 12 फरवरी2026 को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण व संभ्रान्त नागरिकों/आमजन के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी तथा आगामी त्यौहार जैसे महाशिवरात्रि, रमजान व होली, व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में शांति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु शासन/मा0 न्यायालय के आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। तथा मीटिंग के दौरान उपस्थित समस्त थाना क्षेत्र के सभी आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए उन्हे शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी ।
बलिया पुलिस द्वारा लगातार शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है । इस दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों / वस्तुओं की चेकिंग कराई जा रही । यदि किसी भी अराजक तत्वों द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग की जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
मीटिंग में आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई ।
विज्ञापन
