मैदान में खेलने को लेकर झगड़ा व चाकू बाजी : खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज
बलिया। आज थाना हल्दी क्षेत्र के अभिषेक यादव पुत्र सुदर्शन यादव निवासी हल्दी, पश्चिम टोला जनपद बलिया व नसीम पुत्र नियामुद्दीन निवासी हल्दी पांडेय टोला के बीच मैदान में खेलने की बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर लौटते समय रास्ते में सायं लगभग 7:20 बजे नसीम द्वारा अभिषेक यादव पर चाकू से हमला कर दिया गया अभिषेक के पीठ में चाकू लगने से घायल हो गया घायलावस्था में स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उसे सदर अस्पताल बलिया ले जाया गया।
मजरूब की स्थिति सामान्य है, प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर घटनाक्रम में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। उक्त जानकारी क्षेत्राधिकारी द्वारा दी ग ई है।
विज्ञापन
