पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जन्मशताब्दीवर्ष पर हाफ मैराथन 19 को : चन्द्रशेखर मैराथन समिति का 7वां हाफ मैराथन कराने की तैयारियां पूरी,धावकों का रजिस्ट्रेशन शुरु,बहुतों ने कराया पंजीयन
Ajay Mishra
Tue, Apr 7, 2026
बलिया ।चंद्रशेखर मैराथन समिति द्वारा श्रध्देय चन्द्रशेखर जी की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के साथ-साथ युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रध्देय चंद्रशेखर जी जयंती के शताब्दी वर्ष में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को बलिया में आयोजित चंद्रशेखर हॉफ मैराथन का 6 सफल आयोजन करने के बाद सातवें संस्करणवर्ष में खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर किया जा रहा है अब तक लगभग 253 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने हेतु रजिस्ट्रेशन करालिया है। देश के कोने-कोने से अधिकांश राज्यों से जैसे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान आदि राज्यों के धावक अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस मैराथन में प्रतिभाग करने हेतु इच्छा जाहिर किया है और रजिस्ट्रेशन करा लिया है ।
समिति के सचिव उपेन्द्र ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से खास कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदो से खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि विदेशी खिलाड़ियों ने आयोजन समिति से संपर्क कर आने की इच्छा व्यक्त किया है। समिति के सचिव ने बताया कि जनपद के प्रतिभागियों की सुविधा हेतु ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार, सनबीम स्कूल अगरसंडा, आर के मिशन स्कूल सागरपाली, गौरी भैया महाविद्यालय सागरपाली, डी एस मेमोरियल स्कूल रतसर, महात्मा गांधी विद्यापीठ सुखपुरा के साथ-साथ वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया है जहां पर कोई भी खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। आयोजन समिति के सदस्य इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु पुरे तन्मयता से लगे हुए हैं ।इस बार के सातवें मैराथन के संस्करण में समिति के संरक्षक सांसद नीरज शेखर ने पुरस्कारों की राशि बढ़ाने की घोषणा पूर्व में कर चुके हैं जिस कारण इस मैराथन में इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के धावको में आकर्षण बना हुआ है ।
चन्द्रशेखर मैराथन समिति ने चन्द्रशेखर जी के अनुवाईयों और खेल भावना से जुड़े जनपद वासियों और सभी नागरिकों से 19 अप्रैल हो होने वाले इस मैराथन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
