BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

बलिया में 1000 कैदियों की क्षमता वाले जिलाजेल का निर्माण जल्द : 62 एकड़ भूमि में बनेगा नया जेल 57 एकड़ जमीन की खरीद पूरी हो ग ई,आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया जेल

बलिया। जनपद में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नए जेल भवन के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नए जेल भवन के निर्माण से जुड़ी सभी तैयारियां और बाधाएं दूर कर ली गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

नया जेल भवन बलिया-गड़वार मार्ग पर ग्राम नरायनपाली, खड़ीचा एवं घोसवटी में सड़क के किनारे बनाया जाएगा। इसके लिए कुल 62 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से अब तक 57 एकड़ भूमि की खरीद पूरी की जा चुकी है। जिलाधिकारी के अनुसार प्रस्तावित जेल भवन को आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीक से लैस किया जाएगा। भवन का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से कराया जाएगा। जेल परिसर में बंदियों की सुरक्षा और प्रबंधन के साथ-साथ आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। नए जेल भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। भूमि संबंधी प्रक्रिया और अन्य प्रमुख बाधाएं दूर होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक अतिशीघ्र नए जेल भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। नए जेल भवन के तैयार होने से जनपद की जेल व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप मिलने के साथ ही बंदियों को रखने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें