BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

विधायक, जननेता स्व०उमा शंकर सिंह की अन्तिम यात्रा में व्यापक जन सैलाब : गांव से शिवराम पुर गंगा घाट तक रोड रहा जाम,डी एम,एस पी भी गंगा घाट तक गये और प्रशासन की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया

बलिया ।बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश विधान सभा के इकलौते विधायक और बलिया जनपद के लोकप्रिय नेता तथा रसड़ा विधान सभा का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के अन्तिम(शव यात्रा) में उनके गृह क्षेत्र नगरा,रसड़ा और पूरा जनपद उमड़ पड़ा,सड़कें खचाखच भरी हुई थी उसी से ट्रैफिक चल रहा था,हर किसी की आखें नम थी,पुरुषों के साथ महिलाओं की भी तादाद अपने प्रिय नेता का दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने की होड़ सी लगी हुई थी।

उनके गांव खनवर(नगरा) से लेकर शिवरामपुर(गंगा घाट)तक यह लोगों का जनसमूह बना रहा और अपने प्रिय नेता को याद करता रहा।

बलिया जनपद और यहाँ के जन मानस में उमा शंकर सिंह की याद हर साल सैकड़ों लड़कियों की शादी कराने,सड़कें बनवाने और हर किसी की मदद करने के लिए सदैव याद किया जायेगा।उनके करीबी और गांव के लोगों का कहना है कि कोई भी उनके दरवाजे से खाली हांथ नहीं लौटता था। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने शासन व प्रशासन की तरफ से श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।मुखाग्नि पुत्र युकेश ने दिया।अन्तिम यात्रा के दौरान पूरे रास्ते प्रशासन तैनात रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें