BREAKING NEWS

बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर आज जेल का फाटक खोल कर सेनानियों के रुप में जनपद वासियों के साथ जुलूस निकाल कर बलिया बलिदान

स्वतंत्रता दिवस के साथ ही शहीदों को याद करते हुए उनको नमन किया गया

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सदर बलिया तहसील में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

साइक्लिंग प्रतियोगिता 2026 का पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उदघाटन,पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया

बारी समाज का वार्षिकोत्सव 18 अगस्त को महर्षि भृगु बाबा के मन्दिर में भव्यता के साथ मनाया जायेगा

Advertisment

बलिया में प्रतिकात्मक रुप से जेल का फाटक टूटा,मना बलिदान दिवस : बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर आज जेल का फाटक खोल कर सेनानियों के रुप में जनपद वासियों के साथ जुलूस निकाल कर बलिया बलिदान

बलिया। आज बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर सांकेतिक रूप से बलिया जेल का फाटक खोलकर, धूमाधाम से मनाया गया बलिया बलिदान दिवस ।

बलिया में बलिदान दिवस का आयोजन किया गया, परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी व जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के साथ बलिया के ऐतिहासिक जेल से सांकेतिक रूप से जेल का फाटक खोलकर धूमधाम से बलिदान दिवस का आयोजन किया गया । शहर के प्रमुख चौराहों से होकर बलिदान दिवस की फेरी यात्रा/भव्य रैली भी निकाला गया जिसमें जिले के सम्मानित नागरिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण सम्मिलत रहें।

अवगत कराना है कि बलिया बलिदान दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिया के वीर सपूतों द्वारा ब्रिटिश शासन के खिलाफ किए गए ऐतिहासिक संघर्ष और अदम्य साहस की याद दिलाता है। इसी दिन चित्तू पांडेय के नेतृत्व में बलिया के लोगों ने अंग्रेजों को खदेड़कर जिला कारागार का फाटक तोड़ दिया था और खुद को स्वतंत्र घोषित करते हुए समानांतर सरकार बनाई थी। हजारों की संख्या में बलिया की जनता ने जिला कारागार पर धावा बोलकर सेनानियों को मुक्त कराया और अंग्रेजी हुकूमत को यहां से उखाड़ फेंका। शहर के गुदरी बाजार में ब्रिटिश पुलिस से मुकाबला करते हुए कई हुतात्माओं ने शहादत दी थी। यह दिन देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति और उनके अदम्य साहस को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला कारागार अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी लाइन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन व जनपदवासी रैली में सम्मिलत हुए ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें