BREAKING NEWS

बाल वाटिका केन्द्रों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश,बिजली से लेकर -साफ-सफाई तक के निर्देश

विवेक में देश सेवा की भावना परिवार से आई,विवेक की शिक्षा लखनऊ से हुई

पुलिस अधीक्षक बलिया ने उभांव थाना क्षेत्र में हुए हत्या के अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया

विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार,कर्तव्य और नि:शुल्क विधिक सहायता की दी ग ई जानकारी

बदलेगा स्वरुप,100करोड की लागत से धर्मिक आस्था के साथ पर्यटन को बढ़ावा

Advertisment

बलिया के विवेक कुमार यादव बनें लेफ्टिनेंट,क्षेत्र में जश्न : विवेक में देश सेवा की भावना परिवार से आई,विवेक की शिक्षा लखनऊ से हुई

संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू

दुबहड़(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसरीकापुर(रामपुर,टिटिही) गांव निवासी होनहार युवा विवेक कुमार यादव ने अपनी मेहनत,लगन,अनुशासन और प्रतिभा के बल पर सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। चेन्नई स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी(ओटीए) में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने सैन्य अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली। विवेक के पिता राजेश यादव उत्तर-प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं, जबकि माता सुनैना देवी गृहणी हैं। उनके दादा भरत यादव,गणेश यादव भी उत्तर-प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं। जबकि चाचा अरविन्द यादव हैं। परिवार में देशसेवा की भावना और अनुशासन के माहौल ने ही विवेक को अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित किया। विवेक की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में हुई। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति उनकी विशेष रुचि रही। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प दे साथ सैन्य सेवा में जाने का सपना देखा और सीडीएस के माध्यम से उसे साकार कर दिखाया। विवेक के लेफ्टिनेंट बनने की खबर मिलते ही बसरीकापुर(रामपुर,टिटिही) गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों,रिश्तेदारों सहित अन्य ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विवेक यादव के लेफ्टिनेंट बनने के उपरांत बलिया रेलवे स्टेशन पर वार्ड नम्बर 56 के भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूर्व कैप्टन लखन लाल यादव अपने पूर्व सैनिक संगठन व ग्रामीणों के साथ पहुंचकर फूल-मालाओं से लाद दिया, साथ ही लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव को राष्ट्रसेवा के नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल सैन्य भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नित्यानंद ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान/प्रशासक बलराम यादव,दद्दन यादव, अनिल तिवारी, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें