:
Tue, Sep 3, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा थाना नरही का किया गया औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
एसपी बलिया द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल पर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की की ग ई चेकिंग। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा थाना नरही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व ,थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट ) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।*महिला हेल्प डेस्कः-*
पुलिस अधीक्षक ने थाना नरही के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया ।*कंप्यूटर कक्षः-*
कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि ) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सके ।*सीसीटीवी कैमरा 24x7 चलता रहेः-*
थाना नरही परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय ।*C-Plan व डिजीटल वालंटियर ग्रुप को रखे अपडेट-* जनपद के समस्त थानों में बने प्रत्येक गांव के संभ्रान्त व्यक्तियों का ग्रुप जिसे डिजिटल वालंटियर ग्रुप के नाम से बनाया गया है, जिससे किसी घटना की सूचना समय से मिल जाती है तथा किसी भी गुमशुदा के तलाश में इस ग्रुप का बड़ा महत्व है । इस ग्रुप में सभी गांव के 10-10 लोगो जोड़ा जाय जिससे पुलिस व जनता एक दूसरे के काम आ सकें । C-PLAN ऐप में भी वर्तमान प्रधान की सूची भी अपडेट कर ली जाय ।*IRAD ऐप की फीडिंगः-*
किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेन्ट की घटना की डिटेल फोटो सहित इस ऐप के माध्यम से फीड की जाती है । जिसके संबन्ध में समय से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया ।*112 इवेन्ट क्लोजर की समय से करे फीडिंगः-*
डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया ।
सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।
: सघन वाहन चेकिंग में एक वाहन सीज और 179 वाहनों का किया गया ई चालान
Sun, Sep 1, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में जनपद में चलाया गया विशेष वाहन सघन चेकिंग अभियान, 01 वाहन की सीज की कार्यवाही करते हुए 179 वाहनों का किया गया ई-चालान ।*
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में आज समय 12.00 बजे से 14.00 बजे तक जनपद में विशेष रूप से चोरी वाहन/अवैध शराब/ मादक पदार्थ आदि की विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानो, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर आने-जाने वाले कुल 1279 वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति की सघन चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 179 वाहनों का चालान किया गया । चेकिंग के दौरान ही थाना हल्दी पुलिस द्वारा 01 अदद बुलेट पर एमवी एक्ट की कार्यवाही करते हुए सीज किया गया ।
चेकिंग के दौरान जनपद में सभी थानों द्वारा क्रमशः-कोतवाली से कुल 08 वाहनों, दुबहड़ से कुल 06 वाहनों, गड़वार से कुल 12 वाहनों, सुखपुरा से कुल 07 वाहनों, फेफना से कुल 12 वाहनों, चितबड़ागांव से कुल 04 वाहनों, बैरिया से कुल 12 वाहनों, हल्दी से कुल 04 वाहनों, दोकटी से कुल 06 वाहनों, रेवती से कुल 09 वाहनों, बांसडीह से कुल 07 वाहनों, बांसडीह रोड से कुल 07 वाहनों, सहतवार से कुल 05 वाहनों, मनियर से कुल 11 वाहनों, सिकन्दरपुर से कुल 18 वाहनों, खेजुरी से कुल 10 वाहनों, पकड़ी से कुल 06 वाहनों, रसड़ा से कुल 05 वाहनों, नगरा से कुल 15 वाहनों, भीमपुरा से कुल 02 वाहनों, उभांव से कुल 13 वाहनों का ई-चालान किया गया ।
इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें ।
: शराब तस्करी और गौ तस्करी पर बलिया पुलिस सतर्क,नदी किनारे के थानो को सतर्क करते हुए जल पुलिस गठन का प्रस्ताव
Sun, Sep 1, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद में नदी के किनारे वाले सम्बन्धित सभी थानों को दिया गया निर्देश।
नदी/घाटों से आवागमन वाले रास्तो पर निगरानी हेतु स्थापित किया जायेगा पिकेट ।
नदी के माध्यम से होने वाले तस्करी को रोकने हेतु किया जायेगा जल पुलिस का गठन।
पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण एवं गौ तस्करी के सम्बन्ध में पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाये जाने के क्रम में व समय-समय पर आमजन से नदियों के माध्यम से हो रही तस्करी की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जनपद में बहने वाली घाघरा नदी, गंगा नदी व अन्य छोटी नदियों की निगरानी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा व सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाक्षेत्र में बहने वाली नदियों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ गूगल मीट के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्दश दिये गये । गूगल मीट में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी नगर, सदर, बांसडीह, बैरिया, सिकन्दरपुर व थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष कोतवाली, बांसडीह, दुबहड़, मनियर, सहतवार, सिकन्दरपुर, नरही, फेफना, बैरिया, दोकटी, रेवती व हल्दी के साथ वार्ता किया गया ।
मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में निवास करने वाले सभी गोताखोरों/नाविकों से समय-समय पर मीटिंग करने और अवैध शराब बिक्री/निस्कर्षण व गौ तस्करी पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु निर्देश दिया गया ।
सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में नदी/घाटों की निगरानी हेतु स्थान चिन्हित कर पिकेट/गश्त ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये गये ।
जनपद में बहने वाली नदियों के माध्यम से तस्करी की निगरानी के लिए जल पुलिस के गठन का प्रस्ताव हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
अवैध शराब बनने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई किए जाने हेतु भी निर्देश दिए गए ।
रेल मार्ग से होने वाले अवैध शराब अथवा नारकोटिक्स आदि के परिवहन पर भी लगाम लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।