: एस ओ जी और रेवती थाना पुलिस ने 25000रुपये का इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्यार
Thu, May 9, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रेवती पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज प्रभारी SOG टीम बलिया विश्व नाथ यादव मय फोर्स व थाना रेवती के थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह मय फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0 002/20 धारा 302 भा0द0वि0 थाना रेवती बलिया से सम्बन्धित एक नफर ईनामिया अभियुक्त संतोष राम पुत्र राजकुमार राम सा0 मेंहदीगंज थाना मांझी, जिला सारण (छपरा) बिहार कलम को गोपालजी महाविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस टीम श्री विश्वनाथ यादव
2. उ0नि0 श्री अजय यादव प्रभारी स्वाट टीम बलिया ।
3. थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह थाना रेवती बलिया मय फोर्स ।
4. उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल थाना रेवती बलिया ।
5. उ0नि0 श्री ऋषीकेश गुप्ता थाना रेवती बलिया ।
6. मुख्य आरक्षी राकेश यादव, स्वाट टीम बलिया ।
7. हे0का0 लवकेश पाठक स्वाट टीम बलिया ।
8. हे का0 र
:
Wed, May 8, 2024
बलिया। लोकसभा 72 के बैरिया विधानसभा में बैरिया स्थित विधानसभा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के तत्वाधान में अन्नदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया सदर के लोकप्रिय विधायक दयाशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष पांडे एवं उनकी टीम कार्यक्रम के सफलता के लिए दिन-रात एक कर दिया था। कार्यक्रम में हजारों हजार की संख्या में बलिया लोकसभा के पांचो विधानसभा से किसान एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही । जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। स्वागत में किसान मोर्चा जनपद इकाई टीम के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला संगठन मंत्री एवं सभी मंडलों के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष संतोष पांडे ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे किसानों के सारी योजनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,परंपरागत कृषि विकास योजना, नीम कोटेड यूरिया,साइड हेल्थ कार्ड,किसान क्रेडिट कार्ड योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद आदि योजनाओं के साथ साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट किसान सम्मान निधि पर विस्तार से चर्चा किया, उन्होंने बताया कि कैसे देश मे करोड़ों किसान परिवार को ₹6000 प्रति वर्ष सीधे उनके खातों में दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि बलिया लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी नीरज शेखर को अपना मत देकर के भारी मतों से विजयी बनाकर एक बार पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के महामंत्री मंगल सिंह, जिला मंत्री अनिल पांडे, जिला कार्य समिति सदस्य ध्वजाधारी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष राज नारायण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बैरिया रविंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेमनपुर अखिलेश राय, मंडल अध्यक्ष बेलहरी संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष मुरली छपरा शिवनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष छाता राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गडवार विनोद, मंडल अध्यक्ष सोहाव संतोष सिंह, महामंत्री सोहाव संजय सिंह, महामंत्री बेलहरी ज्ञानेंद्र सिंह, किसान नेत्री नीतू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, किसान नेता विजय सिंह, विधानसभा प्रभारी अनूप चौबे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ ओझा ने किया l
: आज एक प्रत्याशी द्वारा किया गया नामांकन दाखिल,13 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र
Wed, May 8, 2024
बलिया सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु लोकतंत्र के महापर्व में 71-सलेमपुर और 72- बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।आज दूसरे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 10 और सलेमपुर के 03 निर्दलीय या राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के रविंद्र कुशवाहा ने रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये वेरीकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं।पूरे दिन वेरीकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास वेटिंग रूम व मेडिकल हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। पर्चा लेने और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है। 11और 12 मई 2024 को शासकीय लोक अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नहीं होगा। नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम 17 मई तक वापस ले/कर सकते हैं।