: व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की द्वितीय जांच सम्पन्न
Sat, May 25, 2024
बलिया। लोकसमा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन में प्रतिभाग कर रहे समस्त प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जाँच हेतु कलेक्ट्रेट भवन के कोषागार कार्यालय में द्वितीय निरीक्षण आज 25 मई 2024 को व्यय प्रेक्षक वेंकटेश एस और बालासुब्रमण्यम अनंतनारायण द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर/बैंक रजिस्टर/नगद रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके अधिकृत निर्वाचन एजेन्ट के माध्यम से लेखा टीम/सहा० व्यय प्रेक्षक/ व्यय प्रेक्षक के सामने अपने व्यय रजिस्टर एवं मूल बिल/वाउचर के साथ उपस्थित हुए।बलिया लोकसभा क्षेत्र से द्वितीय निरीक्षण में कुल 13 प्रत्याशियों में से 08 प्रत्याशी/अधिकृत अजेन्ट अपने ब्यय विवरण की जांच हेतु उपस्थित हुए एवं भारतीय जनता पार्टी से नीरज शेखर अवधेश वर्मा,मणिंद्र,शेषनाथ एवं रंजना निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने व्यय रजिस्टर की जांच हेतु अनुपस्थित थे। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के 07 प्रत्याशी उपस्थित थे एवं जनता क्रांति पार्टी से जयबहादुर चौहान और अमरेश ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी अनुपस्थित पाए गए।
सभी अनुपस्थित प्रत्याशियों को नोटिस भेजा जाएगा, यदि नोटिस में विर्निदिष्ट तारीख को फिर से निरीक्षण के लिए रजिस्टर प्रस्तुत करने में असफल होते हैं तो यह माना जायेगा कि वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अंतर्गत अपेक्षित दैनिक निर्वाचन व्यय के लेख रखने में असफल रहें हैं। इसके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 171-1 के अधीन सक्षम न्यायालय में शिकायत दर्ज की जायेगी एवं अभ्यर्थी को वाहन प्रयोग करनें के लिए दी गयी अनुमति वापस ले ली जायेगी। व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं को समझाया कि प्रतिदिन किये जाने वाले निर्वाचन खर्चो को दिये गये व्यय रजिस्टर में अंकित करना सुनिश्चित करें। खर्च किये गये विविध मदों को निर्धारित स्थल पर अंकित करें। सभी अनुपस्थित प्रत्याशियों को पुनःजांच 29 मई को व्यय रजिस्टर की जॉच कराने हेतु कोषागार कार्यालय में उपस्थित होंने का नोटिस भेजा जाएगा। व्यय प्रभारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे ने बताया कि दिये गये रेट सूची के अनुसार प्रयोग किये जा रहे विभिन्न सामग्री/वस्तुओं का मूल्य व्यय रजिस्टर में अंकित करें ताकि प्रत्याशी द्वारा व्यय रजिस्टर व व्यय निर्वाचन टीम द्वारा बनाये गये सैडो रजिस्टर में खर्चो के मिलान में समानता दिखे और भारत निर्वाचन आयोग के लक्ष्यों प्रलोभन मुक्त निर्वाचन को सूचिता के साथ साकार किया जा सके।
: मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण और फैसिलिटेशन सेन्टर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Sat, May 25, 2024
बलिया। जनपद के लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने टीडी कालेज में मतदान सामग्री वितरण कक्ष,मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण कक्ष और मतदान कार्मिकों को वोट देने के लिए विधानसभावार बनाए गए फैसिलिटेशन एवं अतिरिक्त फैसिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों का अवलोकन करते हुए सभी मतकार्मिकों को पूरे मनोयोग और गम्भीरता से प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। बता दें कि यहां पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रत्येक पाली के दो सत्रों में मतकार्मिकों को प्रयोगात्मक और प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सबसे पहले निर्वाचन सामग्री बैग वितरण कक्ष में जाकर पोलिंग पर्सनल को दिए जाने वाले बैग वितरण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विधानसभावार बनाए गए फैसिलिटेशन एवं अतिरिक्त फैसिलिटेशन सेंटर में जाकर पोस्टल बैलेट और जारी ईडीसी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सावधानी बरतते हुए बैलट पेपर एवं मतदाता सूची का सही से मिलान, उनकी गिनती और रजिस्टर में एंट्री करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में जाकर ईडीसी के बारे में पोलिंग पर्सनल से सवाल जवाब किया। साथ ही सभी को पीठासीन अधिकारियों को दिए गए प्रशिक्षण सामग्री का गहन अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को बेहतर टीमवर्क और अपने साथियों से डिस्कशन कर त्रुटि रहित मतदान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों एवं टीमों के समक्ष मतदान कार्मिकों- पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा उनके कार्य, उत्तरदायित्व एवं जवाबदेही व ईडीसी के जारी करने से सम्बन्धित विभिन्न चरणों के कर्तव्यों का बोध कराया गया। उन्होंने सभी पीठासीlन अधिकारियों को MPS एप (मतदान प्रतिशत संकलन एप) अवश्य डाउनलोड करने और उसके प्रयोग का प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया।। कहा कि ईवीएम एवं चुनाव संबंधी अन्य प्रक्रियाओं का भी तकनीकी और सैद्धांतिक प्रशिक्षण गम्भीरता से लें, ताकि कोई त्रुटि होने की सम्भावना से बचा सके।कहा कि सभी पोलिंग पर्सनल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अपने बूथ पर निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण ढ़ग से मतदान सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान पीडी/प्रभारी प्रशिक्षण उमेश मणि त्रिपाठी,एसओसी नरेंद्र, बीएसए मनीष सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
:
Fri, May 24, 2024
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 मई को बलिया आयेंगे,अपने कार्यक्रम में वे बनारस एयरपोर्ट से निकलकर हेलीकाप्टर द्वारा सलेमपुर लोकसभा के बेल्थरारोड कालेज में पहुंचकर रमाशंकर राजभर के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे,उसके बाद 1.50 पर बलिया लोकसभा के कटरिया में सपा और इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे उसके बाद 3 बजे हेलीकाप्टर द्वारा ही प्रस्थान कर जायेंगे।