: पकड़ी थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Mon, Apr 29, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक श्री देव रंजन वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों / वांछित / फरार अभियुक्तों / वारण्टी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर जनपद बलिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना पकड़ी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।
आज 29.अप्रैल2024 को प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना पकड़ी, बलिया के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 रमेश चन्द्र यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना के क्रम में थाना पकड़ी जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-27/2024 धारा 363 भादवि0 परिवर्तित धारा 363, 366, 376(2)N भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता की सुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त प्रीतम यादव पुत्र जग्गू राउत निवासी ग्राम व पोस्ट बीरगंज वार्ड नं0 24 थाना वार्ड प्रहरी कार्यालय श्रीपुर जनपद पर्सा, स्टेट प्रदेश नं0- 2 नेपाल उम्र करीब 26 वर्ष* को समय 09.20 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1.उ0नि0 रमेश चन्द्र यादव
2.मुख्य आरक्षी रामप्रकाश यादव
3.महिला आरक्षी पूजा शर्मा शामिल रहे।
: पकड़ी थाना पुलिस ने वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Mon, Apr 29, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री देव रंजन वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों / वांछित / फरार अभियुक्तों / वारण्टी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर/ रसड़ा जनपद बलिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना पकड़ी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।आज प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह* थाना पकड़ी, बलिया के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री अजय यादव* मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, जांच प्रार्थना पत्र, तलाश वांछित वारण्टी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना के क्रम में थाना पकड़ी जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-77/2024 धारा 147, 148, 149, 307, 308, 323, 504, 506, 436 भादवि व 3(2)V SC/ST Act से सम्बन्धित *अभियुक्तगण 1. नमोनारायण चौहान पुत्र स्व0 रामजीत चौहान 2. बीरा चौहान पुत्र स्व0 रामजीत चौहान 3. लक्ष्मण चौहान पुत्र नमोनारायण चौहान 4. मुवली देवी पत्नी नमोनारायण चौहान 5. बृजेश चौहान पुत्र बीरा चौहान निवासीगण प्रसादपुर थाना पकड़ी जनपद बलिया को अभियुक्त नमोनारायण चौहान उपरोक्त के घर ग्राम प्रसादपुर से आज दिनांक 29.04.2024 को समय 11.50 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस प्रकार है।
1. उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना पकड़ी, बलिया
2. मुख्य आरक्षी विमलेश पटेल थाना पकड़ी, बलिया
3. आरक्षी किशन यादव थाना पकड़ी, बलिया
4. हो0गा0 रामअवध चौहान थाना पकड़ी, बलिया
5. हो0गा0 मुरलीधर प्रसाद थाना पकड़ी, बलिया
6. आरक्षी अनुराग तिवारी थाना पकड़ी, बलिया
7. महिला आरक्षी सुचि पाल थाना पकड़ी, बलिया
: संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
Mon, Apr 29, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर- घर दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में संचारी अभियान के तहत होने वाली कार्रवाइयों के बारे में बताया गया। यह अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक संचालित किया जाएगा। इसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल और घर-घर दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा। इस बैठक में जिलाधिकारी ने हीट वेव से बचाव को लेकर जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण क्षेत्रों,नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने सीएमओ को जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर हीट वेव को लेकर की गई व्यवस्थाओं का ए सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के माध्यम से मॉनिटरिंग कराने और तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट सभी को तीन दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लोगों को पीने के पानी को लेकर कोई समस्या न हो, इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ और नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारियों को पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए खराब पड़े आरो प्लांट, हैंडपंप और टंकी की मरम्मत कराने और आज शाम तक इससे संबंधित रिपोर्ट सीआरओ के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीएचसी पर शासन के निर्देशानुसार हीटवेब के दृष्टिगत एक कूलिंग कमरा 24 घंटे संचालित अवस्था में अवश्य होने चाहिए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीएमओ डॉ विजयपति द्विवेदी, डीपीएम आर बी यादव, सीएमएस डॉ सुजीत कुमार यादव और सुमिता सिंन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।