: डी एम को पत्रक देगा प्राथमिक शिक्षक संघ
Tue, Sep 12, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कल मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक डी एम को देगा जिसमें मांग किया गया है कि बी एस ए बदायूं स्वाती भारती को निलम्बित किया जाय साथ ही बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा का किया गया निलम्बन निरस्त किया जाय।उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ साथियों को बुलाया गया है।उन्होंने बुलाए गये शिक्षकों से अनुरोध किया है कि आप निर्धारित समय पर चन्द्रशेखर उद्यान (कम्पनी बाग) में पहुंचने का कष्ट करें ।
: बलिया के शिक्षक 20 को बदायूं में धरना देंगे
Tue, Sep 12, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय कि बलिया के शिक्षक 19 को चलकर 20 को पहुंचेंगे बदायूं और वहां प्रान्तीय नेतृत्व तथा प्रदेश के सभी जनपदों के साथ धरना देंगे। शिक्षकों की मांग है कि बदायूं की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती को निलम्बित किया जाय और बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा का निलम्बन बिना शर्त वापस हो। उक्त आशय कि एक बैठक स्थानीय अध्यापक भवन में की ग ई जिसमें सर्व सम्मति से बी एस ए बदायूं द्वारा वहां जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के विरुद्ध की ग ई कार्रवाई की कड़ी निन्दा की ग ई और 5 सितम्बर के दिन जांच कर उसी दिन झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर निलम्बित किया जाना पूरे उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों और देश भर के शिक्षकों का अपमान बताया गया।साथ ही उस बदतमीज और गैर अनुशासित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल निलम्बित किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश शासन और महानिदेशक बेसिक शिक्षा से किया है। बैठक में जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, जिलाकोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त,उपाध्यक्ष व बेरुआरबारी ब्लाक के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण यादव,अजय सिंह हनुमान गंज,अजय सिंह मनियर,तुषार कान्त राय,अशोक यादव,बलवंत सिंह और उदय नारायण राम,अनिल पाण्डेय ,टुनटुन प्रसाद,सुनील सिंह, विद्या सागर दुबे,शशि कान्त ओझा, सन्तोष तिवारी बांसडीह,संजय दुबे,समरजीत बहादुर सिंह, शक्ति कुमार मिश्र, सतीश चन्द्र वर्मा,सैफुद्दीन अंसारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने किया।
: शिक्षक दिवस के दिन जिलाध्यक्ष बदायूं को झूठे आरोप में किए गये निलम्बन से शिक्षकों में उबाल
Sun, Sep 10, 2023
लखनऊ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक शिक्षक भवन रिसालदार पार्क में हुई जिसमें सभी जनपद के अध्यक्ष और मंत्री ने बदायूं की घटना की निन्दा करते हुए बदायूं के बी एस ए को निलम्बित करने और जिलाध्यक्ष बदायूं के निलम्बन को वापस लिए जाने की मांग किया।एक प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि ये दोनों मांगे नहीं मानी ग ई तो पूरे प्रदेश के शिक्षक 20 सितम्बर को बदायूं कूच करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उक्त सम्बन्ध में वहां के बी एस ए द्वारा यह कहते हुए जिलाध्यक्ष बदायूं को निलम्बित किया गया है कि उन्होंने 4 सितम्बर की धरना के लिए किसी को सूचित नहीं किया था जबकि जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा पहले ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जिला प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया गया था जिसके तहत वहां 4 सितम्बर के धरने के दिन जिला प्रशासन भी मौके पर मौजूद था और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी पत्रक लेने के लिए धरना स्थल पर मौजूद थी। शिक्षक प्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष को झूठे आरोप में निलम्बन करने को शिक्षकों का अपमान मानते हुए बिना शर्त जिलाध्यक्ष के निलम्बन को वापस लिए जाने और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं के विरुद्ध कठोर कारवाई करते हुए निलम्बित करने की मांग किया गया।प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा ने इस तानाशाह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल निलम्बित करने की मांग शासन से किया है।उन्होंने कहाकि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में पत्रक देने का कार्यक्रम था उसी के तहत बदायूँ में भी धरने का कार्यक्रम था जिसकी सूचना जनपद बदायूं द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला प्रशासन को दे दी गयी थी जिसके कारण वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी व एम्बुलेंस तथा पेय जल की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया था।बी एस ए भी पत्रक लेने हेतु स्वयं ही धरना स्थल पर आई थी।प्रान्तीय अध्यक्ष ने कहा कि बी एस ए का आरोप मनगढ़ंत है। महामंत्री संजय सिंह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेंजकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं को निलम्बित करने की मांग किया है अन्यथा की दशा में प्रदेश भर के शिक्षक 20 सितम्बर को बदायूं के बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध धरना देंगे । बैठक में राधेरमण त्रिपाठी, शिव शंकर पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, वन्दना सक्सेना,विनोद कुमार यादव,रवीन्द्र दीक्षित, नीलमणि त्रिपाठी, श्रीधर मिश्र,अक्षत पाण्डेय सहित प्रदेश भर के सभी 75 जनपदों के जिलाध्यक्ष एंव जिलामंत्री उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा और संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया।