: अधिकारी-कर्मचारियों का विवरण फिड करने की बैठक 5 को
Wed, Jan 3, 2024
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया है कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सम्पन्न कराने के लिये मतदान कार्मिकों की व्यवस्था हेतु एन०आई०सी० के पोर्टल पर आपको अपने विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण निर्धारित प्रपत्र - 01 एवं 02/03 पर फीड किया जाना है। इस हेतु प्रपत्र -1 पर सूचना भरकर बैठक में अनिवार्य रूप से लायेगें। प्रपत्र -2 पर कर्मचारियों का विवरण तथा प्रपत्र - 3 पर बैंक/बीमा के कर्मचारियों का विवरण एकत्रित करेगें और उसकी साफ्ट कापी (एक्सल में) हिन्दी यूनी कोड (Google Input Tools)में तैयार किया जायेगा, तत्पश्चात एन0आई0सी0 से यूजर आई०डी० पासवर्ड प्राप्त होने पर सम्बन्धित वेब पोर्टल पर फीड कराया जायेगा। इस संबंध में 05 जनवरी को दोपहर 12 बजे से
विकास भवन सभाकक्ष में आवश्यक बैठक आयोजित की गयी है, जिससे आपको एवं आपके विभाग के कार्मिकों का विवरण फीड किये जाने वाले संबंधित कम्प्यूटर आपरेटर को प्रतिभाग किया जाना है। उक्त निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आप स्वयं अपने कम्प्यूटर आपरेटर तथा प्रपत्र - 01 पर सूचना के साथ अनिवार्य रूप से उक्त बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
: हिट एण्ड रन कानून को लेकर बस-ट्रक का पहिया थमा
Tue, Jan 2, 2024
बलिया/लखनऊ/भोपाल।हिट एण्ड रन कानून में कड़ी सजा का प्राविधान किए जाने से ट्रक और बसों का पहिया थम सा गया है। ड्राइवर अपने को बहुत ही ठगा और असहाय समझ रहे हैं, है भी मुसीबत वाली बात अब दो साल की जेल की बजाय दस साल का जेल का प्राविधान है और सात लाख तक का जुर्माना है।
पहले दो साल तक की सजा का प्रावधान था और जमानत भी मिल जाती थी अब के कानून में जमानत का कोई प्राविधान नहीं है। हड़ताल से जरुरी चिजों की आपूर्ति बाधित है पेट्रोल-डिजल की किल्लत भी हो सकती है। पेट्रोल पम्पों पर लम्बी लम्बी कतार लगी हुई है।ड्राइवर अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और इस कानून के रहते गाड़ी चलाने को तैयार नहीं है। अगर यह काला कानून वापस नहीं लिया गया तो जहां जरुरी चिज़ो की आपूर्ति बाधित होगी वही लोगों को आवागमन के साधन भी नहीं मिल पायेंगे जैसे मानो जिन्दगी थम सी ग ई है।ड्राइवर तो सब हैं। बालिग सभी व्यक्ति ड्राइवर है,बाईक,कार,आटो,ई रिक्सा बस ट्रक सभी ड्राइवर हैं और ये कानून सब पर लागू होना है।
: एम फिल की डिग्री की मान्यता यू जी सी ने वापस लिया
Thu, Dec 28, 2023
बलिया/दिल्ली।यूनिवर्सिटी ग्रान्ट कमीशन (यू जी सी ) के सचिव मनीष जोषी ने एम फिल करने वालों विद्यार्थियों को चेताया है कि अब वे किसी भी विश्वविद्यालय में इस कोर्स में प्रवेश न लें।यह मान्यता वापस ले ली गयी है। अब इस कोर्स की मान्यता नहीं है।