BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

खरीब की बुआई के बीज वितरण में बड़ा बदलाव : अब ई लाटरी से मिलेगा लाभ,पहले आओ पहले पाओ का सिद्धांत रहेगा कायम

Ajay Mishra

Thu, Apr 23, 2026

*खरीफ 2026 के लिए बीज वितरण में बड़ा बदलाव, अब ई-लॉटरी से मिलेगा लाभ*

बलिया। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि खरीफ 2026 सत्र में कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के तहत बीज वितरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब तक लागू “पहले आओ, पहले पाओ” व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है और इसके स्थान पर ई-लॉटरी प्रणाली लागू की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद बलिया में विकास खंडवार बीज वितरण के लक्ष्य पहले ही निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत सामान्य बीज वितरण और मिनीकिट बीज वितरण योजनाओं में प्रमाणित एवं संकर बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को अब विभागीय पोर्टल http://agriculture.up.gov.in/पर जाकर अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग करनी होगी। यह बुकिंग प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के भीतर बुकिंग कराने वाले किसानों में से लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बन सके। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें