BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

सरकार को कोसा और जनहित के कार्य की अपेक्षा की : मिड्ढी चौराहे से एन सी तिराहे तक की सड़क को तत्काल ठीक कराने की मांग की

Ajay Mishra

Sun, May 24, 2026

बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है और कुछ मुद्दे उठाते हुए सरकार को आड़े हांथों लिया है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। इतना गहन निरीक्षण होने के बावजूद मतदाता सूची में त्रुटियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा के लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता के अधिकारों का अतिक्रमण करने पर आमादा हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक और निंदनीय है।

कान्हजी ने कहा कि महंगाई सुरसा के मुंह की तरह लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि सत्ता में बैठे लोग विज्ञापनों और होर्डिंगों के माध्यम से केवल सुनहरे सपने दिखाने में लगे हैं, वास्तविक मुद्दों पर सवाल उठाने वाले लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

सपा नेता ने विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली की खपत प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन विकास की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार के कार्यकाल में एक भी नया बिजली का सबस्टेशन तक जनपद में स्थापित नहीं किया गया। भीषण गर्मी के बीच बेहिसाब विद्युत कटौती कर आम जनता के साथ क्रूर मजाक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मिड्ढी चौराहा से एनसीसी तिराहे तक की सड़क पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार खोदी जा रही है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है और कड़ी धूप में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है,उन्होंने ने तत्काल सड़क को दुरुस्त कर आम जनता के लिए सुगम बनाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें