BREAKING NEWS

बेटियाँ अभिशाप नही वरदान हैं, उत्सव और हर्ष के साथ इनका आना/ जन्मदिन मनाएं

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी,एस पी ने किया महिला/बालिकाओं को जागरुक

राम झलक चौबे पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंडवा मे दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल रसड़ा की बैठक सम्पन्न,नगर टोली का हुआ गठन

TD कालेज के छात्रसंघ के मंत्री से लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जेपी और चन्द्रशेखर के खासमखास

Advertisment

मिशन शक्ति अभियान 5(द्वितीय)चरण में बालिकाओं को किया जागरुक : जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी,एस पी ने किया महिला/बालिकाओं को जागरुक

Ajay Mishra

Wed, Sep 30, 2026

मिशन शक्ति अभियान 5 के द्वितीय चरण में बालिकाओं को किया गया जागरुक

अजय कुमार मिश्र

बलिया। जनपद न्यायाधीश बलिया की अध्यक्षता में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ मिशन शक्ति अभियान-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान । मिशन शक्ति अभियान-5.0 (द्वितीय चरण) के जिला न्यायालय के पाक्सो टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा जी जी आई सी की बालिकाओं को पाक्सों एक्ट, महिला सुरक्षा सम्बन्धित कानूनों व हेल्पलाइन से कराया गया अवगत। महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर सुरक्षा, हेल्पलाइन एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक ।

जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं/अध्यापिकाओं से संवाद स्थापित कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर को भी बताया गया । यदि किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़, उत्पीड़न, पीछा करने अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें। सुरक्षित आवागमन, आपातकालीन परिस्थितियों में सावधानी बरतने तथा स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध पुलिस सहायता के बारे में जागरूक किया गया ।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की दी जानकारी दी ग ई :-

112 – आपातकालीन पुलिस सेवा

1090 – महिला पावर लाइन

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

181 – महिला हेल्पलाइन

1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

बलिया पुलिस की अपील- बलिया पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें और बिना किसी भय अथवा संकोच के पुलिस की सहायता लें। साथ ही अपने आसपास की महिलाओं एवं बालिकाओं को भी उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें