महाबीरी झण्डा जुलूस हेतु कोईभी भारीवाहन सुबह 8 बजेसे शहर की तरफ नहीं : भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,
बलिया। महावीरी झण्डा जुलूस के दृष्टिगत शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहनों को या तो रोका जायेगा या डायवर्जन किया गया है सुबह 8 बजे से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगा और अपराह्न के 3 बजे से शहर के भीतर जुलूस मार्ग में कोई भी ई रिक्सा,तीपहिया वाहन या कोई भी वाहन नहीं आयेगा।
1. दुबहड़ -छपरा, बैरिया से शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहनों को नो एण्ट्री प्वाइंट थाना दुबहड़ के पास दिनांक 28.08.2026 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन सिकन्दरपुर, रसड़ा, नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो बैरिया थाना अन्तर्गत चिरैया मोड़ से सहतवार, बाँसडीह,सुखपुरा, होते हुए त्रिकालपुर तिराहा (गडवार) से फेफना व नरहीं जायेगे।
2. शंकरपुर तिराहा बाँसडीह रोड - रेवती, सहतवार, बाँसडीह से शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहन को नो एण्ट्री प्वाइंट थाना बाँसडीह रोड के पास दिनांक 28.08.2026 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, त्रिकालपुर (गड़वार) तिराहा होते हुए फेफना, नरहीं जायेंगे।
3. हनुमानगंज- नरहीं, फेफना, रसड़ा व सिकन्दरपुर से शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहनों को नो एण्ट्री प्वाइंट हनुमानगंज चौकी के पास दिनांक 28.08.2026 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, त्रिकालपुर तिराहा (गड़वार) से होते हुए फेफना व नरहीं जायेगे।
4. फेफना तिराहा- रसड़ा, नरहीं व चितबड़ागांव से शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहनों को नो एण्ट्री प्वाइंट फेफना तिराहा के पास दिनांक 28.08.2026 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन बैरिया,सिकन्दरपुर, बाँसडीह की तरफ जाना चाहते हैं तो त्रिकालपुर तिराहा (गड़वार) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेंगे ।
5. अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से शहर में आने वाले समस्त भारी वाहनों को नो एण्ट्री प्वाइंट अगरसण्डा के पास दिनांक 28.08.2026 को समय 08.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।
महावीरी झण्डा जुलूस के दृष्टिगत शहर के अन्तर्गत चार पहिया/विक्रम टेम्प/ ई-रिक्शा हेतु रोक/डायवर्जन
1. बैरियर प्वाइंट चित्तू पाण्डेय चौराहा- चित्तू पाण्डेय चौराहा से शहर के अन्दर रेलवे स्टेशन, विष्णु धर्मशाला, विशुनिपुर मस्जिद की तरफ समय 15.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक कोई भी तीन पहिया/चार पहिया वाहन नहीं जायेंगे।
2. बैरियर प्वाइंट एस0सी0 कालेज- एस0सी0 कालेज से शहर के अन्दर रेलवे स्टेशन, चौक की तरफ समय 15.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक कोई भी तीन पहिया/चार पहिया वाहन नहीं जायेंगे।
3. बैरियर प्वाइंट जगदीशपुर/विजयीपुर तिराहा- जगदीशपुर/विजयीपुर तिराहा से शहर के अन्दर रेलवे स्टेशन, विष्णु धर्मशाला, विशुनिपुर मस्जिद की तरफ समय 15.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक कोई भी तीन पहिया/चार पहिया वाहन नहीं जायेंगे।
4. बैरियर प्वाइन्ट चौकी जापलिनगंज- चौकी जापलिनगंज से शहर के अन्दर नया चौक, बालेश्वर मन्दिर, दुर्गा मन्दिर की तरफ समय 15.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक कोई भी तीन पहिया/चार पहिया वाहन नहीं जायेंगे।
महावीरी झण्डा जुलस के दृष्टिगत शहर के अन्तर्गत ई-रिक्शा हेतु रुट व्यवस्था
रुट न01 - बहादुरपुर की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शा कुँवरसिंह चौराहे से ओवरब्रिज के ऊपर से जगदीशपुर तिराहा से वापस उसी रास्ते से बहादुरपुर वापस जायेंगे।
रुट न02- माल्देपुर की तरफ से आने ई-रिक्शा चित्तूपाण्डेय चौराहे से वापस उसी रास्ते माल्देयपुर या रेलवे क्रासिंग पार करते हुए गड़वार रोड होते हुए वापस जायेंगे।
रुट न03- कदम चौराहा की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शा एस.सी कालेज चौराहा से जापलिनगंज होते हुए कदम चौराहे की तरफ वापस जायेंगे। अस्पताल की तरफ जाने हेतु कदम चौराहे से बिचलाघाट, बंधा रोड से होकर जायेंगे।
रुट न04- तिखमपुर मण्डी की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शा एनसीसी तिराहा से कुँवर सिंहं, टी0डी0 कालेज से रोडवेज बस स्टैण्ड जायेंगे । वापस उसी रास्ते टी.डी कालेज से कुँवर सिहं चौराहा, एनसीसी तिराहे से होते हुए तिखमपुर मण्डी की तरफ वापस जायेंगे।
रुट न05- मिढ्ढा की तरफ से शहर में आने वाले विक्रम टेम्पू/ई-रिक्शा/ चार पहिया वाहन रोडवेज बस तिराहे से वापस उसी रास्ते मिढ्ढा की तरफ जायेंगे।
विज्ञापन
