BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

बलिया में बाढ़ का कहर,20500 से अधिक आबादी प्रभावित : राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

Ajay Mishra

Wed, Sep 2, 2026

बलिया। गंगा और सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते जिले के सदर, बैरिया और बांसडीह तहसील क्षेत्र के कई गांव और नगर क्षेत्र के मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के अनुसार जनपद में करीब 20,500 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक भोजन, राशन, दवाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। तहसील सदर के मुड़ाडीह, जवही दियर, उपरपुर दियर, उमरपुर नौबरार, इच्छा चौबे के पुरा, बघऊच, शिवपुर दियर नम्बरी के मजरा कृपा राय का डेरा, प्रानपुर, भरसौता के गिरी के टोला, पिपरा खुर्द, हृदयचक, दुबहड़, बेलहरी, शाहपुर बभनौली, मझरिया कोट तथा नगर पालिका बलिया के वजीरापुर, गायत्रीनगर, हीरपुर और बनकटा मोहल्ले बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। वहीं बैरिया तहसील क्षेत्र में सरयू नदी से गोपालनगर टाड़ी, चांददियर के आबादी क्षेत्र, गोपालनगर, झरकटहां, नवका गांव, वशिष्ठ नगर शिवाल एवं चांददियर तथा गंगा नदी से रामपुर कोडहरा, शिवपुर कपूर दियर, नौरंगा, भगवानपुर, भुवालछपरा, गोपालपुर के मजरा उदयी छपरा, दूबेछपरा, प्रसाद छपरा, आलम राय के टोला और सुघर छपरा के मजरा केहरपुर प्रभावित हुए हैं। बांसडीह तहसील क्षेत्र के भोजपुरवा, सुल्तानपुर, कमालपुर, चांदपुर, कोलकला, चितबिसांव कला, चितबिसांव खुर्द, रेगहां, कचनार, कीर्तुपुर, पर्वतपुर, सारंगपुर, दियरा गंभीरार, दियरा भांगर, रामपुर नम्बरी और चकविलियम गांव भी सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित हैं।

6,500 राशन किट और 83 हजार से अधिक भोजन पैकेट वितरित

प्रशासन की ओर से अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों को 6,500 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। इसके अलावा 33,843 दवाओं की किट वितरित की गई हैं। इन किट में दवाओं के नाम, संबंधित बीमारी में उनके उपयोग तथा कितनी अवधि तक दवा लेनी है, इसका विवरण भी अंकित किया गया है।

बाढ़ प्रभावित पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब तक 16,629 पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है, जबकि पशुओं के लिए 965 कुंतल भूसा वितरित किया गया है। गोपालनगर टाड़ी और भोजपुरवा में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बाढ़ शरणालय और कम्युनिटी किचन स्थापित किए गए हैं। यहां से प्रभावित लोगों को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 83,092 पैकेट पका- पकाया भोजन वितरित किया जा चुका है और यह व्यवस्था लगातार जारी है।

83 नावें राहत-बचाव में जुटीं

वर्तमान में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 83 नावें संचालित की जा रही हैं। सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं तथा बाढ़ राहत शिविर भी संचालित किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनरेटर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। चिकित्सकीय टीमें भी प्रत्येक दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें सक्रिय

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने की अपील की गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से प्रशासन के कंट्रोल रूम द्वारा प्रतिदिन कम से कम दो बार संपर्क कर उनका हालचाल लिया जा रहा है तथा बाढ़ से संबंधित सूचनाएं भी प्राप्त की जा रही हैं। प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर लोग तत्काल नजदीकी तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम अथवा जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से संपर्क करें। जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9454417979, लैंडलाइन 05498- 220832, 05498- 220235 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें