नीरुपुर-बिगहीं मार्ग के ग्रीनफील्ड अण्डरपास के पास जल भराव से दिक्कत : समाजसेवी ने साथियों संग श्रमदान कर आवागमन में किया सराहनीय कार्य
संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू
बलिया। नीरूपुर बिगही मार्ग के पिंडारी में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के समीप अन्डरपास पुलिया में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव व कीचड़ से स्थानीय लोगों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को वार्ड नम्बर 56 के भावी जिला पंचायत पद के प्रत्याशी एवं अधिवक्ता विद्याशरण उर्फ धनु चौबे ने अपने साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं के संग मिलकर श्रमदान के जरिए गड्ढा भरने का कार्य किया। जिसके कारण क्षेत्र में चहुंओर उनकी इस नेक कार्य के लिए प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क हम सभी के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। बारिश के कारण जलजमाव व कीचड़ से राहगीरों, छात्रों एवं किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग कि है कि अंडरपास की यथाशीघ्र स्थाई मरम्मत एवं जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। इस अवसर पर देवास उपाध्याय फौजी, जयप्रकाश कुशवाहा,राज मिश्रा,रवि यादव, राजेश राम,दीपक वर्मा,सोनू राम, प्रियांशु दुबे,डा.अंकित, अरविन्द,बब्लू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
