: सांसद सलेमपुर की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक
Tue, Sep 3, 2024
बलिया: मा. सांसद,सलेमपुर श्री रमाशंकर राजभर जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
माननीय सांसद सलेमपुर ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि विद्युत बिल से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी से अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से कहा कि जनपद में दिव्यांगों को चिन्हित कर कृत्रिम उपकरण कैंप लगाकर वितरित किया जाय। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि विद्यालयों में मिड-डे मील गुणवत्तापूर्ण तथा मीनू के अनुसार बनाया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता,लो0नि0वि0 से कहा कि सड़कों के निर्माण/मरम्मत के कार्यों में माननीय जनप्रतिनिधियों से कार्य योजना प्राप्त किया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता, सिंचाई से कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। सांसद ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिया कि वृक्षारोपण महाभियान के दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियों के बकाए का भी भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाय। बैठक में अधिशासी अभियंता,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 09 सड़कों का निर्माण कार्य एफडीआर तकनीक से चल रहा है, जिस पर माननीय सांसद,सलेमपुर ने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। माननीय सांसद सलेमपुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों को निर्धारित समय अवधि में ठीक करा दिया जाय तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान उप निदेशक कृषि से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को उनकी फसल क्षति का मुआवजा मिल जाय। किसानों को इसके प्रति जागरुक भी किया जाय। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि छात्र-छात्राओं को पुस्तक समय से प्राप्त हो जाय। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि शेष रह गए पात्र लाभार्थियों तक पहुंचकर उन्हें राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाय तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से कटने न पाए।
माननीय सांसद,घोसी श्री राजीव राय जी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज,रसड़ा में छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय।
माननीय सांसद,बलिया श्री सनातन पाण्डेय जी ने जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिस पर सीएमएस ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र प्रेषित किया गया है।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 1760 लाभार्थियों को प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त हस्तांतरित किया जा चुका है। अमृत योजना के अंतर्गत आवास विकास, चंद्रशेखर नगर एवं बहादुरपुर आवासीय कॉलोनी में बने तीनों पार्क के सुंदरीकरण के कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत जनपद में कुल पात्र पाए गए 20395 आवासों के सापेक्ष 18551 आवासों का छत स्तर का जियो टैग किया गया है तथा 1844 आवासों का जियो टैग शेष हैं। बैठक में विधायक (फेफना) संग्राम सिंह यादव, विधायक (सिकंदरपुर) जियाउद्दीन रिजवी, विधायक (बैरिया) जयप्रकाश अंचल, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रान्तवीर, सीडीओ ओजस्वी राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण मौजूद थे।
:
Tue, Sep 3, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा थाना नरही का किया गया औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
एसपी बलिया द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल पर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की की ग ई चेकिंग। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा थाना नरही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व ,थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट ) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।*महिला हेल्प डेस्कः-*
पुलिस अधीक्षक ने थाना नरही के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया ।*कंप्यूटर कक्षः-*
कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि ) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सके ।*सीसीटीवी कैमरा 24x7 चलता रहेः-*
थाना नरही परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय ।*C-Plan व डिजीटल वालंटियर ग्रुप को रखे अपडेट-* जनपद के समस्त थानों में बने प्रत्येक गांव के संभ्रान्त व्यक्तियों का ग्रुप जिसे डिजिटल वालंटियर ग्रुप के नाम से बनाया गया है, जिससे किसी घटना की सूचना समय से मिल जाती है तथा किसी भी गुमशुदा के तलाश में इस ग्रुप का बड़ा महत्व है । इस ग्रुप में सभी गांव के 10-10 लोगो जोड़ा जाय जिससे पुलिस व जनता एक दूसरे के काम आ सकें । C-PLAN ऐप में भी वर्तमान प्रधान की सूची भी अपडेट कर ली जाय ।*IRAD ऐप की फीडिंगः-*
किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेन्ट की घटना की डिटेल फोटो सहित इस ऐप के माध्यम से फीड की जाती है । जिसके संबन्ध में समय से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया ।*112 इवेन्ट क्लोजर की समय से करे फीडिंगः-*
डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया ।
सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।
: सघन वाहन चेकिंग में एक वाहन सीज और 179 वाहनों का किया गया ई चालान
Sun, Sep 1, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में जनपद में चलाया गया विशेष वाहन सघन चेकिंग अभियान, 01 वाहन की सीज की कार्यवाही करते हुए 179 वाहनों का किया गया ई-चालान ।*
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में आज समय 12.00 बजे से 14.00 बजे तक जनपद में विशेष रूप से चोरी वाहन/अवैध शराब/ मादक पदार्थ आदि की विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानो, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर आने-जाने वाले कुल 1279 वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति की सघन चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 179 वाहनों का चालान किया गया । चेकिंग के दौरान ही थाना हल्दी पुलिस द्वारा 01 अदद बुलेट पर एमवी एक्ट की कार्यवाही करते हुए सीज किया गया ।
चेकिंग के दौरान जनपद में सभी थानों द्वारा क्रमशः-कोतवाली से कुल 08 वाहनों, दुबहड़ से कुल 06 वाहनों, गड़वार से कुल 12 वाहनों, सुखपुरा से कुल 07 वाहनों, फेफना से कुल 12 वाहनों, चितबड़ागांव से कुल 04 वाहनों, बैरिया से कुल 12 वाहनों, हल्दी से कुल 04 वाहनों, दोकटी से कुल 06 वाहनों, रेवती से कुल 09 वाहनों, बांसडीह से कुल 07 वाहनों, बांसडीह रोड से कुल 07 वाहनों, सहतवार से कुल 05 वाहनों, मनियर से कुल 11 वाहनों, सिकन्दरपुर से कुल 18 वाहनों, खेजुरी से कुल 10 वाहनों, पकड़ी से कुल 06 वाहनों, रसड़ा से कुल 05 वाहनों, नगरा से कुल 15 वाहनों, भीमपुरा से कुल 02 वाहनों, उभांव से कुल 13 वाहनों का ई-चालान किया गया ।
इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें ।