: जिलाधिकारी ने अवर अभियंता पद पर. विभिन्न विभागों में नियुक्त अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ती पत्र
Admin
Wed, Sep 4, 2024
बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकभवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्यालय कक्ष में जिला पंचायत में अवर अभियंता पद पर चयनित श्री विश्वजीत यादव व श्री शशि भूषण तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता पद पर चयनित कु०अदिति एव आवास व शहरी नियोजन विभाग में अवर अभियंता पद पर चयनित राम चौहान को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
