: के पी मेमोरियल महाविद्यालय सुहवा रतसर के 430 छात्र/छात्राओं को मिला स्मार्ट फोन
Tue, Feb 20, 2024
बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट फ़ोन वितरण योजना के अन्तर्गत केपी मेमोरियल महाविद्यालय सुहवा रतसर में 430 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफ़ोन दिया गया। उपजिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को स्मार्टफ़ोन वितरित किया। साथ ही शिक्षा प्राप्त करने के बाद सफलता के तमाम अहम टिप्स भी दिये।
एसडीएम श्री मिश्र ने कहा कि सरकार की सोच है कि प्रदेश का हर युवा समग्र रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर हो। सरकार की यह योजना छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक जानकारी प्राप्त करने में सहायक साबित हुई है। आज इस आधुनिक युग में स्मार्टफ़ोन और इंटरनेट के ज़रिए हर विषयों से जुड़ी जानकारी अपडेट रखी जा सकेगी। इसलिए इस स्मार्टफ़ोन का सदुपयोग करें तो यह आप सबको विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी अपडेट रखने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की भी जानकारी इस स्मार्टफोन के जरिए हासिल की जा सकती है। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक अमित यादव ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य रुदल सिंह, अजीत यादव, डा सविता, डा शाहिना परवीन, लिपिक जयराम यादव, डा असलम, डा धर्मेंद्र यादव, डा अखिलेश यादव, राघवेंद्र राय सहित सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।
:
Tue, Feb 20, 2024
बलिया। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग बलिया द्वारा परीक्षा पर परिचर्चा कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजन किया गया! जिसके अंतर्गत डॉ रामकृष्ण उपाध्याय कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज बलिया के ने बच्चों के विकास से जुड़ी चीजों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया!उसके पश्चात डॉक्टर निशा राघव टावन डिग्री कॉलेज बलिया के द्वारा बच्चों और अभिभावक को कैसे परीक्षा के समय मनोस्थिति सही होना चाहिए, तनाव से कैसे बचा जाए! इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज के द्वारा परीक्षा पर परिचर्चा से किया गया! इस अवसर पर समस्त स्कूल की अध्यापिका, अभिभावक एवं बच्चे एवं पूनम राजभर जेंडर स्पेशलिस्ट उपस्थित थे!कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूजा सिंह जिला मिशन कोऑर्डिनेटर एचडीडब्ल्यू के द्वारा किया गया.!
: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की बोर्ड परीक्षा हेतु बैठक
Mon, Feb 19, 2024
*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा बोर्ड परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग*बलियाः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को सकुशलतापूर्वक, नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बैठक की। उन्होंने सभी जोनल,स्टेटिक, एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट,केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा कराएंगे। सचेत किया कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि परीक्षा से संबंधित सभी संबंधित अधिकारियों के कार्यों के बारे में बोर्ड द्वारा बुकलेट में सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं सभी लोग इसे अवश्य पढ़ लें। किसी भी दशा में कोई भी छोटी गलती स्वीकार नहीं होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के बाद बोर्ड परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने की जिम्मेदारी है।इस परीक्षा में जितने स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह पूरी तरीके से फूलप्रूफ व्यवस्था है, इसमें शामिल सभी अधिकारी यदि अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से करेंगे तो बोर्ड परीक्षा में कोई सेंधमारी नहीं होगी। यदि किसी ने सेंधमारी की कोशिश की तो इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्ट्रांग रूम की फूलप्रूफ सुरक्षा से संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरी टीम को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ काम करने का आग्रह किया। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के बाहर और केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र के अंदर बोर्ड के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगें।बैठक में एसपी देव रंजन वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि पिछले समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और पुलिस भर्ती परीक्षा को कड़ी निगरानी में सकुशल संपन्न कराया गया है और इस दौरान संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज किया गया। उन्होंने वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर बैठक को अवगत कराया। उन्होंने परीक्षा के दौरान नकल माफियाओं, फर्जी अभ्यर्थियों और पेपर लीक जैसे बिंदुओं पर नकेल कसने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बारे में जानकारी दी। कहा कि परीक्षा की शूचिता बनाए रखने के लिए गोपनीय और ओपनली दोनों प्रकार के टीम अपना काम कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में सभी को सचेत किया कि इन परीक्षाओं पर पुलिस की भी पैनी नजर रहेगी,स्पेशल सेल एक्टिव रहेगा, इसलिए इस परीक्षा की संवेदनशीलता को समझते हुए आप में से कोई भी किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा। संलिप्तता और गड़बड़ी की स्थिति में पुलिसिया कार्रवाई भी निष्पक्ष होगी और परीक्षा केंद्र से सीधे तत्काल जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में एडीएम डीपी सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, बीएसए मनीष सिंह,डीएसओ रामजतन यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद थे।